-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mistake To Avoid While Using Credit Card
Credit Card के साथ की ये गलती, तो कैंसिल हो जाएगा कार्ड
- Written By: अपूर्वा नायक
अगर आप भी Credit Card का उपयोग करते हैं, तो आपको कुछ ऐसी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। इन सावधानियों को नजरअंदाज करने पर आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो सकता है।

क्रेडिट कार्ड (सौ. सोशल मीडिया )
Credit Card Mistake: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का उपयोग काफी कॉमन हो गया है। इससे हमारी जरूरतों को पूरा करने में बेहद मदद मिलती है, लेकिन अगर आप कुछ सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो आपका क्रेडिट कार्ड अचानक से बंद हो जाएगा।
ऐसे में अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो भूल से भी आपको ये गलतियां नहीं करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए ताकि आपका कार्ड कैंसिल ना हो जाए।
केवाईसी पूरा ना करना
आपके बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी को आपके पहचान और पते की पुष्टि करनी होती है, जिसे केवाईसी कहते हैं। अगर आपने केवाईसी पूरी नहीं की या कंपनी के द्वारा भेजे जाने वाले ईमेल और नोटिस को नजरअंदाज किया, तो आपका क्रेडिट कार्ड कैंसिल हो सकता है। इसीलिए केवाईसी प्रोसेस को समय पर जरूर पूरा किया जा सकता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
समय पर पेमेंट नहीं करना
यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं और ये सिलसिला लगातार कई महीनों तक जारी रहता है, तो बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी आपका क्रेडिट कार्ड कैंसिल कर सकती है। इसीलिए हर महीने कम से कम मिनिमम अमाउंट जरूर चुकाना चाहिए।
कार्ड का इस्तेमाल ना करना
कई लोग सोचते हैं कि बिना उपयोग वाला कार्ड सिक्योर रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप लंबे समय तक अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करते हैं, तो बैंक उसे कैंसिल या बंद कर सकता है, क्योंकि उन्हें उस अकाउंट से किसी भी प्रकार का कोई फायदा नहीं होता। इसीलिए महीने में कम से कम एक बार कार्ड का उपयोग करना जरूर करें।
मिनिमम पेमेंट का भुगतान करें
यदि आप सोचते हैं कि मिनिमम पेमेंट से कम भुगतान करने में कोई परेशानी नहीं होगी, तो बता दें कि ऐसा करने पर आपका कार्ड कैंसिल करवाने का कारण बन सकता है। इसीलिए हमेशा बिल में दिए गए मिनिमम पेमेंट या उससे ज्यादा का पेमेंट जरूर करें।
ये भी पढ़ें :- Post Office की इस स्कीम से होगी बंपर कमाई, रोज के 50 रुपये की सेविंग देगी 35 लाख का फंड
ट्रांसेक्शन में गड़बड़ी पर दें ध्यान
अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर अनजान या संदिग्ध ट्रांसेक्शन होते हैं, तो बैंक सिक्योरिटी रीशन के कारण आपके क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर सकता है। इसीलिए हमेशा अपने खर्च पर नजर रखें और किसी भी Unknown Transaction को तुरंत बैंक को रिपोर्ट करें।
Mistake to avoid while using credit card
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














