-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bharatpe Plans To Launch Ipo Aims To Increase Revenue By 30 Percent In 2024 25
जल्द IPO ला सकता है BharatPe, कंपनी के CEO ने बताया प्लान, रेवेन्यू में 30% बढ़ोतरी की उम्मीद
- Written By: मनोज आर्या
नेगी ने कहा कि हम 2024-25 में टैक्स पूर्व आय के स्तर पर लाभ की स्थिति देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनवरी में हम एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करेंगें।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2024-25 में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी भारतपे (BharatPe) के रेवेन्यू में करीब 30 प्रतिशत तक के बढ़ोत्तरी का अनुमान है। कंपनी के सीईओ नलिन नेगी ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने इसी वित्त वर्ष में टैक्स पूर्व आय (EBITDA) सकारात्मक होने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का डेढ़ से दो साल में आईपीओ (IPO) लाने का प्लान है। भारतपे यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपनी हिस्सेदारी भी कम कर रही है और संभावित खरीदारों की तलाश के लिए रोथ्सचाइल्ड की मदद ली है। नेगी ने कहा है कि BharatPe छोटे अधिग्रहणों के लिए तैयार है। जो कंपनियां में मूल्य जोड़ती हैं, वे इसके लिए उपयुक्त होंगी।
कंपनी के सीईओ ने आगे कहा कि बहुत सारी फिनटेक कंपनियां शुरू हुई हैं, कुछ अच्छा कर रही हैं, कुछ नहीं… कुछ के पास निश्चित रूप से बढ़त है लेकिन सही फाइनेंसिंग या संसाधन नहीं हैं, हम उनपर भी नजर रख रहे हैं।कंपनी बाजार की स्थितियों के आधार पर अगले डेढ़ से दो साल में आईपीओ लाने पर विचार कर रही है।
IPO को लेकर कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?
यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी ने आईपीओ की तैयारी के सिलसिले में संचालन, अनुपालन और वित्तीय स्थिति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति दुरुस्त है और कंपनी पूरी तरह से नियंत्रण और संचालन पहलुओं पर केंद्रित है। नेगी ने कहा कि हमने पिछले एक-डेढ़ साल में अपनी प्रणाली और प्रक्रियाओं पर बहुत अधिक निवेश किया है। हालांकि, अब भी कुछ काम किया जाना बाकी है। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 को भारतपे के लिए महत्वपूर्ण वर्ष करार देते हुए कहा कि कंपनी ने अक्टूबर, 2023 में पहली बार टैक्स से पहले आय (EBITDA) के स्तर पर लाभ हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
नेगी ने कहा कि हम 2024-25 में टैक्स पूर्व आय के स्तर पर लाभ की स्थिति देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनवरी में हम एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करेंगे और वित्त वर्ष के अंत से पहले हम एक लोन सर्विस से जुड़ा प्रोडक्ट भी लाएंगे। इसलिए जब हम वृद्धि और लाभ प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, तो हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं भविष्य में हमें आगे बढ़ने में मदद करने के लिए नए उत्पाद मौजूद हों।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
30 प्रतिशत बढ़ोतरी का उम्मीद
नेगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि दर लगभग 30 प्रतिशत के करीब होगी जो 2023-24 से कम है। लेकिन 2025-26 में वृद्धि अधिक होगी। भारतपे ने वित्त वर्ष 2023-24 में विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार वृद्धि दर्ज की। शेयर-आधारित भुगतान व्यय से पहले समूह का इंटीग्रेटेड ईबीआईटीडीए नुकसान सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की भारी कमी के साथ 209 करोड़ रुपये रहा। इंटीग्रेटेड परिचालन आय सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 1,426 करोड़ रुपये रही और कर पूर्व एकीकृत घाटा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत कम होकर 474 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 941 करोड़ रुपये था।
Bharatpe plans to launch ipo aims to increase revenue by 30 percent in 2024 25
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMघर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
Aug 05, 2026 | 03:09 PMब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














