- Hindi News »
- Business »
- Bharat Coking Coal Ipo To Be Launched On January 9 Know Gmp And Price Band
कमाई के लिए हो जाइए तैयार! 9 जनवरी को आ रहा है 2026 का पहला IPO, जानें कितना है GMP और प्राइस बैंड
- Written By: मनोज आर्या
IPO: आईपीओ के जरिए कंपनी 13000 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिससे लिस्टिंग के पहले इसकी वैल्यू बढ़कर 13000 करोड़ हो जाएगी। आईपीओ लॉन्चिंग से पहले ही शेयर अनलिस्टेड मार्केट में तेजी से उछल रहे हैं।

आईपीओ, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bharat Coking Coal IPO: कोयले की खनन से जुड़ी देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) अपना आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी ने 9 जनवरी को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च करने के लिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल किया है. यह साल 2026 के लिए मेनबोर्ड सेगमेंट 7का पहला आईपीओ होगा।
भारत कोकिंग कोल का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल बेस्ड है, जिसके तहत प्रोमोटर कोल इंडिया अपने 46.57 करोड़ शेयर बेचेगी। यानी कि आईपीओ से मिलने वाला पूरा पैसा कोल इंडिया के पास जाएगा। इससे कंपनी को कोई फायदा नहीं होने वाला है।
IPO लाने का क्या है मकसद?
भारत कोकिंग कोल ने 2 जनवरी को फाइल किए गए अपने RHP में कहा है कि आईपीओ लाने का मकसद ऑफर-फॉर-सेल को पूरा करना और स्टॉक एक्सचेंज पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग का फायदा उठाना है। यह ऑफर टोटल पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 10 परसेंट है, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों के लिए 2.32 करोड़ इक्विटी शेयरों और शेयरहोल्डर्स के लिए 4.65 करोड़ शेयर रिजर्व रखे गए हैं। एंकर निवेशक आईपीओ के खुलने से एक दिन पहले 8 जनवरी को बोली लगा सकेंगे। जबकि रिटेल निवेशकों के लिए यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा और 14 जनवरी तक शेयर अलॉट किए जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
Uday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
IPO के जरिए 13000 करोड़ जुटाने का प्लान
आईपीओ के जरिए कंपनी का प्लान 13000 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिससे लिस्टिंग के पहले इसकी वैल्यू बढ़कर 13000 करोड़ हो जाएगी। इधर आईपीओ के लॉन्च होने से काफी पहले ही इसके शेयर अनलिस्टेड मार्केट में तेजी से उछल रहे हैं। फिलहाल BCCL के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 11-14 रुपये के करीब है। BCCL ने 5 जून, 2025 को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था और 19 सितंबर, 2025 को रेगुलेटरी अप्रूवल मिला था।
यह भी पढ़ें: Zomato में हर महीने ‘कत्लेआम’! 5,000 गिग वर्कर्स की जाती है नौकरी, खुद CEO दीपिंदर गोयल ने खोला राज
क्या करती है कंपनी?
साल 1972 में बनी BCCL एक मिनी रत्न कंपनी है, जो अलग-अलग ग्रेड के कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल की माइनिंग और सप्लाई करती है। इससे खासतौर पर स्टील और पावर इंडस्ट्री को मदद मिलती है। झारखंड के झरिया कोलफील्ड और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड इसके 34 ऑपरेश्नल माइंस में से है, जो भारत में प्राइम कोकिंग कोयले का एकमात्र महत्वपूर्ण सोर्स है।
Bharat coking coal ipo to be launched on january 9 know gmp and price band
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज की कीमत पर CM फडणवीस को बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने…
May 26, 2026 | 03:12 PMशाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
May 26, 2026 | 03:11 PMनासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
May 26, 2026 | 03:10 PMवर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
May 26, 2026 | 03:10 PMAkola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
May 26, 2026 | 03:07 PMRamakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMBada Mangal: आज बड़ा मंगलवार की शाम कर लें तुलसी का यह उपाय, खुल जाएगी किस्मत
May 26, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














