-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Amruta Fadnavis Spoke Navbharat International Business Excellence Summit In Almaty Kazakhstan
नवभारत बिजनेस समिट: कजाकिस्तान में अमृता फडणवीस ने कहा- वसुधैव कुटुंबकम मंत्र से समृद्ध होगी दुनिया
- Written By: आकाश मसने
Navbharat International Business Excellence Summit: अमृता फडणवीस ने कजाकिस्तान के अल्माटी में नवभारत इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस समिट में कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति बन रहा है।

अल्माटी में आयोजित नवभारत इंटरनेशनल समिट में अमृता फडणवीस के साथ मंच पर कजाकिस्तान के पूर्व राजदूत व प्रबंधन बोर्ड चेयरमैन के सलाहकार बुलत सरसेनवायेव और नवभारत समूह के निदेशक वैभव माहेश्वरी (फोटो नवभारत)
Amruta Fadnavis In Navbharat International Business Excellence Summit: बैंकर, गायिका व समाजसेविका अमृता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलते हुए आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है और अब भारत के वसुधैव कुटुंबकम मंत्र को दुनिया भी अपना रही है, जिससे दुनिया के लिए समृद्धि का मार्ग खुलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। 11 साल पहले भारतीय अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन अब यह पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही अमेरिका व चीन के बाद तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
सोमवार को कजाकिस्तान के प्रमुख व्यापारिक शहर अल्माटी स्थित फाइव स्टार होटल में नवभारत इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस समिट का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती फडणवीस के अलावा नवभारत समूह के निदेशक वैभव माहेश्वरी, सम्माननीय अतिथि कजाकिस्तान के पूर्व राजदूत और प्रबंधन बोर्ड चेयरमैन के सलाहकार बुलत सरसेनबायेव, स्टेपनोगोस्रक के मेयर व अल्माटी सिटी इकनॉमिक बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर झेनसिल सेनुली और कजाकिस्तान के स्किल डेवलपमेंट ग्रुप के डायरेक्टर अल्मास कोजिकोव भी खास तौर पर मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
समारोह में देश-विदेश में अपने कारोबार का परचम लहरा कर भारत का नाम रोशन करने वाले उभरते उद्यमियों को श्रीमती अमृता फडणवीस के हाथों पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी श्रीमती अमृता देवेंद्र फडणवीस ने समिट में भारत व कजाकिस्तान के उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और कजाकिस्तान के संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं और ‘नवभारत’ द्वारा अल्माटी में की गयी इस ग्लोबल बिजनेस होंगे तथा द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। ‘नवभारत’ ने भारत के उभरते उद्यमियों को वैश्विक मंच प्रदान किया है और यह पहल निश्चित ही सराहनीय है।
श्रीमती अमृता फडणवीस ने नवभारत और नवराष्ट्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की नव भारत की संकल्पना को पूरा करने में इन समाचार पत्रों का बड़ा योगदान है। अपनी निष्पक्ष अखबारी भूमिका को निभाते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम रोल अदा कर रहे हैं।
अल्माटी जैसे शहर में उद्योगपतियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि भारत और कजाकिस्तान के रिश्तों में यह समिट मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में इस बिजनेस समिट की छाप वैश्विक स्तर पर दिखेगी।
भारतीय उद्यमियों से कजाकिस्तान में निवेश की अपील
नवभारत इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस समिट को संबोधित करते हुए भारत में कजाकिस्तान के पूर्व राजदूत और प्रबंधन बोर्ड चेयरमैन के सलाहकार बुलत सरसेनबायेव ने कहा कि हमारे खूबसूरत शहर में नवभारत ग्रुप ने इस ग्लोबल समिट का आयोजन कर प्रशंसनीय काम किया है।
यह भी पढ़ें:- नवभारत ग्लोबल एक्सीलेंस समिट 2025: शिक्षा और विज्ञान में तालमेल से जेनेटिक अध्ययन को मिलेगा अवसर
भारत और कजाकिस्तान के रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं। इस तरह के आयोजन से और मजबूती आएगी। हिंदुस्तान के कई बड़े उद्योगपतियों ने कजाकिस्तान में निवेश की इच्छा व्यक्त की है। स्टील, ऑयल एंड गैस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल सेक्टर में कजाकिस्तान में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने भारतीय उद्यमियों से निवेश की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है।
भारत कजाकिस्तान का सच्चा दोस्त
अल्माटी सिटी इकोनॉमिक बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर झेनसिल सेबुली ने भारत को अपना सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि नवभारत की समिट भारत और कजाकिस्तान के आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि नवभारत की इस ग्लोबल बिजनेस समिट से हमारा संदेश भारत के उन हर उद्योगपतियों तक पहुंचेगा, जो यहां दुनिया में कारोबार विस्तार और निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
Amruta fadnavis spoke navbharat international business excellence summit in almaty kazakhstan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














