-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Aam Aadmi Party Donations Tripled After Losing Power In Delhi Who Donated Rs 16 4 Crore
सत्ता गई पर संपत्ति बढ़ी! दिल्ली हार के बाद AAP के चंदे में 3 गुना इजाफा, जानें कौन है वो बड़ा दानवीर
- Written By: मनोज आर्या
AAP: चुनाव आयोग को सितंबर 2024 में दी गई आम आदमी पार्टी की जानकारी के अनुसार, पार्टी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 11 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह रकम पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी कम थी।

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, (सोर्स-आम आदमी पार्टी)
Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (AAP) को मिलने वाला चंदा इस साल तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया है। पार्टी द्वारा चुनाव आयोग (EC) को दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में जहां दान की राशि 11.06 करोड़ रुपये थी। वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 38.1 करोड़ रुपये हो गई। गौर करने वाली बात है कि ये आंकड़े उन दानदाताओं के हैं जिन्होंने 20,000 रुपये से ज्यादा की रकम चंदे के तौर पर दी है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत से ज्यादा चंदा अकेले Prudent Electoral Trust से मिला है। इस ट्रस्ट ने AAP को 16.4 करोड़ रुपये दान किए। जिंदल स्टील एंड पावर, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, भारती एयरटेल, ऑरबिंदो फार्मा और टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स जैसी कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा फंड किए जाने वाले इस ट्रस्ट ने उसी अवधि (वित्त वर्ष 2024-25) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 2,180.07 करोड़ रुपये का दान दिया।
AAP को किसने दिया अधिक चंदा?
प्रूडेंट के अलावा, आम आदमी पार्टी को चंदे का अधिकतर हिस्सा कंपनियों की तुलना में व्यक्तिगत दानदाताओं से मिला। शीर्ष 100 दानदाताओं में केवल चार संस्थाएं शामिल थीं जिनमें एक एनजीओ भी है। वहीं टॉप 300 दानदाताओं में सिर्फ आठ कंपनियां ही शामिल रहीं, जिससे पार्टी के फंडिंग प्रोफाइल में कॉरपोरेट योगदान की सीमित भूमिका स्पष्ट होती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बीजेपी ने कर दिया खेल… IVP से मिलाया हाथ, APP के जले पर छिड़का नमक, MCD चुनाव में तय हो गई जीत!
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
कुल मिलाकर, ‘आप’ को 17 कंपनियों ने 90.3 लाख रुपये का चंदा दिया। यह ऐसे समय में हुआ है जब आम आदमी पार्टी (AAP) को इस साल की शुरुआत में दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद बड़ा झटका लगा था। सबसे बड़ा संस्थागत दानदाता कर्नाटक का गैर-लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट (not-for-profit charitable trust) ‘भारथा स्वमुक्ति समस्थ’ रहा जिसने 30 लाख रुपये का योगदान दिया।
कुबेर पॉलीप्लास्ट से मिला 25 लाख रुपये
अन्य दानदाताओं में दिल्ली स्थित कुबेर पॉलीप्लास्ट और एडवांस केमिकल्स शामिल हैं। इन्होंने आम आदमी पार्टी को क्रमशः 25 लाख रुपये और 11 लाख रुपये दान किए। इसके अलावा 25,000 रुपये से 6 लाख रुपये तक के छोटे-छोटे दान अलग-अलग कंपनियों से आए जिनमें एक फार्मा कंपनी, ऑटोमोबाइल डीलरशिप, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डायग्नोस्टिक लैब, डिजाइन फर्म, सिक्योरिटी एजेंसी और एक टूर कंपनी शामिल हैं।
व्यक्तिगत दानदाताओ की बात करें तो मुंबई के तालापडी उमाशंकर शेन ने 37.74 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट के बाद वह दूसरे सबसे बड़े दानदाता रहे। वहीं मैंगलोर के रहने वाले माइकल डी’सूजा 10 सबसे बड़े दानदाताओं में चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने 30 लाख रुपये का योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: क्यों घबराएं?… जब रुपये के गिरने पर RBI गवर्नर ने पलटकर पूछा सवाल, सामने रख दिए 30 साल के आंकड़े
पिछले कुछ सालों में बंपर इजाफा
चुनाव आयोग को सितंबर 2024 में दी गई आम आदमी पार्टी की जानकारी के अनुसार, पार्टी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 11 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह रकम पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी कम थी, खासकर 2022 में पंजाब की सत्ता में आने के बाद के दौर की तुलना में, जब पार्टी ने अपने 10 सबसे बड़े दानदाताओं से इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए 52.4 करोड़ रुपये जुटाए थे।
Aam aadmi party donations tripled after losing power in delhi who donated rs 16 4 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिम्युलाक्रा’ में दिखेगी यादों और तकनीक की अनोखी जंग, अक्षरा हासन-सत्यजीत दुबे की फिल्म इस दिन होगी रिलीज
Jul 10, 2026 | 09:32 PMबातचीत होगी लेकिन… ईरान ने की अपील पर डोनाल्ड ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- खत्म हो चुका है सीजफायर
Jul 10, 2026 | 09:28 PMदतिया में महा-विद्रोह! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर NH-44 जाम; रघुवीर सिंह कुशवाह ने दिया इस्तीफा
Jul 10, 2026 | 09:23 PMछत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 09:22 PMमुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
Jul 10, 2026 | 09:20 PMमनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PMNetflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
Jul 10, 2026 | 09:15 PMवीडियो गैलरी

मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM













