- Hindi News »
- Business »
- Aadhaar Number And Aadhaar Verification Is Mandatory For Making New Pan Card From First July 2025
1 जुलाई से बदल जाएंगे Pan Card बनाने के नियम, इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं बनेगी बात; जानें पूरी डिटेल
मौजूदा पैनधारकों के लिए भी 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो 1 जनवरी 2026 से उनका पैन अमान्य हो जाएगा।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पैन कार्ड के लिए अब नया नियम नियम लागू कर दिया है। इसके तहत पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार नंबर होना और आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य हो जाएगा। ये नया नियम एक जुलाई से लागू होगा। अभी तक पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए कोई भी पहचान पत्र या बर्थ सर्टिफिकेट देकर काम चल जाता है। हालांकि, नए नियमों के तहत अब आधार वेरिफाई के किए ही नए पैन कार्ड जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है कि आवेदन करते समय केवल डॉक्यूमेंट अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आधार से जुड़े मोबाईल नंबर के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा।
बता दें कि इस बदलाव के पीछे सरकार का मकसद है कि चोरी और फेक पैन कार्ड के धंधे पर पूरी तरह से रोक लगाया जाए। अब तक कई लोग एक से अधिक पैन कार्ड बनावकर टैक्स की हेराफेरी कर रहे थे या किसी और के नाम पर कार्ड बनाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। लेकिन अब आधार की यूनिक और बायोमैट्रिक पहचान के चलते ये सब संभव नहीं होगा।
31 दिसंबर तक पैन-आधार लिंक अनिवार्य
इसके साथ ही मौजूदा पैनधारकों के लिए भी 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो 1 जनवरी 2026 से उनका पैन अमान्य हो जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 13 करोड़ लोगों ने अब तक आधार-पैन को लिंक नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
Citizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
पैन-आधार को कैसे लिंक कर सकते हैं?
- इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग पोर्टल ( https://eportal.incometax.gov.in/) पर जाएं।
- यहां लिंक आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना पैन और आधार नंबर इंटर करें।
- इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंटर करें।
- इसके बाद सेल्फ डिक्लेरेशन वाले बॉक्स पर क्लिक करें। इससे प्रक्रिया के तहत आपका आधार और पैन लिंक हो जाएगा।
टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी, बिना देर अकाउंट में आएगा टैक्स रिफंड; सरकार ने शुरू की यह सुविधा
एक से अधिक पैन कार्ड पर देना पड़ सकता है जुर्माना
बता दें कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के नियमों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के पास एक से अधिक पैन कार्ड रखने की अनुमति नहीं है। अगर किसी व्यक्ति के पास दो पैन है तो वह जल्द से जल्द अपने पैन को सरेंडर करा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इनकम टैक्स कानून के अनुसार, 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
Aadhaar number and aadhaar verification is mandatory for making new pan card from first july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, आज विदर्भ में बेमौसम बारिश का अलर्ट, राज्यभर में जारी रहेगी हीटवेव
May 03, 2026 | 06:15 AMHonda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
May 03, 2026 | 05:40 AMफोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
May 03, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













