Nitin Nabin Net Worth: नितिन नबीन के पास कितने करोड़ की संपत्ति, सालाना आय जानकर उड़ जाएंगे होश

Nitin Nabin: नितिन नबीन बीजेपी के जाने-माने नेता हैं। वह बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए हैं। यह सीट उनके पिता, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की भी राजनीतिक सीट रही है।
Nitin Nabin Net Worth
बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

BJP Working President Nitin Nabin Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। बीजेपी ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति को बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। नितिन नबीन धन-दौलत से भी काफी मजबूत हैं। आइए, यहां उनकी संपत्ति का लेखाजोखा जानते हैं।

नितिन नबीन के पास कुल कितनी संपत्ति?

बिहार के बीजेपी नेता नितिन नबीन ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से जीत हासिल की थी। वह नीतीश कुमार-सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री बने। नितिन नबीन ने अपनी जीत के साथ ही अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। वह चार बार बांकीपुर से विधायक चुने गए हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, नितिन नबीन की कुल संपत्ति 3.1 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 56.7 लाख रुपये का कर्ज है। उनकी सालाना आय 4.8 लाख रुपये है। उनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें से कोई भी गंभीर नहीं है।

बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन बीजेपी के जाने-माने नेता हैं। वह बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए हैं। यह सीट उनके पिता, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की भी राजनीतिक सीट रही है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी की रेख‍ा कुमारी को 51,936 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के बाद उन्हें 2025 के विधानसभा चुनावों के बाद बनी नीतीश कुमार-सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री बनाया गया।

युवा आंदलनों में सक्रिय भूमिका

नितिन नबीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJPYM) में रहते हुए कई युवा आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय एकता यात्रा और 1965 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुवाहाटी से तवांग तक की श्रद्धांजलि मार्च में भी हिस्सा लिया। सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारी के तौर पर भी काम किया है। छत्तीसगढ़ में पार्टी की चुनावी जीत में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। नितिन नबीन को सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी आवास को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com