- Hindi News »
- Business »
- 5 Major Changes In August Month That Will Impact Your Expense
अगस्त महीने के 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब को लग सकता है चूना
अगस्त के महीने में कुछ अहम बदलाव हुए है, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं। इन बदलावों की लिस्ट में एटीएफ की कीमतें, फास्टैग एनुअल पास और एसबीआई क्रेडिट कार्ड जैसे बदलाव शामिल हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर
5 Changes In August Month: हर महीने की ही तरह अगस्त के महीने में भी कई नियमों में बदलाव देखे जा सकते हैं। 1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती से लेकर फास्टैग तक को लेकर नियमों में बदलाव किया जाने वाला है।
अगस्त महीने में होने वाले बदलावों में यूपीआई से लेकर एटीएफ की कीमतों में बदलाव आने वाला है। 15 अगस्त से फास्टैग एनुअल पास के नियम में भी बदलाव होने वाला है। ये सभी नियमों में बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगस्त के महीने में क्या बदलने वाला है।
अगस्त महीने में बदलेंगे ये 5 नियम
एसबीआई क्रेडिट कार्ड
अगस्त के महीने में एसबीआई के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि 11 अगस्त से एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ी एक सर्विस बंद करने जा रहा है। एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने का निर्णय लिया है। अभी एसबीआई, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक के साथ कुछ ईलाइट और प्राइम कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस देता था, जो 11 अगस्त से बंद हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों में युद्ध से बड़ा डर
Share Market Closed: होली पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Jamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Gold-Silver Rate Today: युद्ध की आग में चमका सोना, 5811 की भारी बढ़त, चांदी ने लगाई 9492 की लंबी छलांग
फास्टैग एनुअल पास
15 अगस्त 2025 से प्राइवेट गाड़ियों के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए फास्टैग ईयरली पास शुरु करने जा रहा है। इस ईयरली पास के अंतर्गत 200 टोल फ्री होंगे, जिसके लिए 3,000 रुपये फीस देना होगा। ये पास 1 साल या मैक्सिमम 200 ट्रिप तक वैलिड माना जाने वाला है। इस पास को जारी करने का उद्देश्य आने जाने के रास्ते को सुगम बनाना है।
एटीएफ के रेट में हुआ बदलाव
1 अगस्त यानी आज से एयर टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में बदलाव हुआ है। नए संशोधन के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एटीएफ प्राइस 92,021.93 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। इसके अलावा, मुंबई में एटीएफ की कीमत 86,077.14 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में एटीएफ की कीमत 95,164.90 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 95,512.26 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ये एटीएफ प्राइस डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए हैं। एटीएफ की कीमतों में बदलाव के साथ ही फ्लाइट टिकट की कीमतों में भी बदलाव देखने के लिए मिल सकता है।
पीएनबी केवाईसी
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कस्टमर्स से आग्राह किया है कि वे अपने बैंक अकाउंट को सही तरीके से ऑपरेट करने के लिए 8 अगस्त 2025 से पहले केवाईसी डिटेल को अपडेट कर लें। पीएनबी ने कहा है कि ये अपडेट आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार किया जाने वाला है।
ये भी पढ़ें :- Bank Holidays: अगस्त में आएंगी छुट्टियों की बहार, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
यूपीआई के नियमों में हुआ बदलाव
आज से यूपीआई को लेकर नए नियम लागू होने वाले हैं। अगर आप पेटीएम, फोनपे, जीपे या किसी अन्य पेमेंट थर्ड प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई ने बेहतर पेमेंट सर्विस देने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया है। एनसीपीआई ने कुछ नए लिमिटेशन भी लगाए हैं। अब बैलेंस चेक, स्टेट्स रिफ्रेश और बाकी चीजों पर भी लिमिट लग गई है।
5 major changes in august month that will impact your expense
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में होली का जश्न मातम में बदला: वडाला में पैर छू जाने पर विवाद, 22 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या
Mar 04, 2026 | 10:51 AMखामेनेई के मरते ही गद्दी का सपना देखने लगे थे पहलवी, ट्रंप ने खिसका दी पैरों तले जमीन, कहा- नहीं सौंपेंगे कमान
Mar 04, 2026 | 10:45 AMApple ने लॉन्च किया नया MacBook Air और Pro, अब मिलेगा 4 गुना तेज AI पावर
Mar 04, 2026 | 10:43 AMइजरायल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे 164 भारतीयों की वापसी, एकनाथ शिंदे बने ‘संकटमोचक’
Mar 04, 2026 | 10:38 AMHoli 2026: भारत नहीं यह छोटा सा देश है रंगों का सबसे बड़ा दीवाना, जानें कौन से देश धूमधाम से मनाते हैं होली?
Mar 04, 2026 | 10:37 AMसिर्फ 1 महीने में रुक सकता है हेयर फॉल और रेगुलर होंगे पीरियड्स! बस डाइट में शामिल करें ये 1 चीज
Mar 04, 2026 | 10:34 AMNora Fatehi Troll: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नोरा फतेही का भावुक वीडियो, बोले- लोगों ने सुनना-समझना छोड़ दिया
Mar 04, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














