- Hindi News »
- Bihar »
- Treasure Was Hidden In Rabri Residence Which Had To Be Taken Out At Night Jdu Also Made A Special Demand From The Lalu Family
राबड़ी आवास में खजाना छुपाया गया था, जिसे रात में निकालना पड़ा…JDU ने लालू परिवार से खास मांग भी की
Patna News: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी के सरकारी आवास को रात में खाली किए जाने पर जदयू ने हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि हर चीज नियम के मुताबिक था तो आवास दिन में क्यों नहीं खाली किया जा रहा है।
- Written By: रंजन कुमार

राबड़ी आवास।
Rabri Devi Awas: बिहार में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिपरिषद ही नहीं बदला, बल्कि नेताओं के सरकारी ठिकाने भी बदलने लगे हैं। भवन निर्माण विभाग ने फैसला लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला छोड़ना पड़ेगा। प्रशासन ने इसके निर्देश भी जारी किए हैं। उनके लिए नया बंगला भी आवंटित कर दिया गया है। अब रात में राबड़ी देवी के आवास से सामान खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रात में सामान शिफ्ट किया जा रहा है। 10 सर्कुलर रोड से सामान निकालने की शुरुआत हो गई है। छोटी गाड़ियों से पौधे और अन्य गार्डन का समान निकालने की तस्वीरें सामने आई हैं। राबड़ी का आवास ऐसे समय में खाली किया जा रहा, जब लालू यादव और तेजस्वी यादव पटना से बाहर हैं। राबड़ी को आवास को खाली करने निर्देश पहले दे दिया गया था। 25 नवंबर को भवन निर्माण विभाग ने निर्देश दिया था। 25 दिसंबर को एक महीना पूरा हो गया। वैसे, राजद द्वारा सामान शिफ्ट किए जाने को लेकर कंफर्म नहीं किया गया है।
गौशाला में भेजा जा रहा गार्डन का सामान
पटना में देर रात राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर हलचल देखी गई। आधी रात चार से पांच गाड़ियों में सामान आवास से बाहर निकाला गया। इस शिफ्टिंग के दौरान मुख्य रूप से गार्डन से जुड़े पौधे और अन्य सामान छोटे ट्रकों और टेंपो में भरकर गोला रोड स्थित एक गौशाला में अस्थायी रूप से रखा गया। इस गतिविधि ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को तेज किया है। लालू परिवार को भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर को आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। विभाग ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए हार्डिंग रोड पर आवास संख्या 39 आवंटित किया है। लालू परिवार 20 साल से इस आवास में रह रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
रात में आवास क्यों खाली कर रहीं?
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को रात में खाली किए जाने पर जदयू ने तीखा हमला बोला है। जदयू का कहना है कि अगर नियम मुताबिक चीजें थीं तो आवास दिन में क्यों नहीं खाली किया गया? जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी रात में आवास क्यों खाली कर रहीं? दिन में मीडिया और जनता के सामने आवास खाली करने में क्या दिक्कत थी? क्या कुछ ऐसा था, जिसे छिपाया जा रहा है? नीरज ने आरोप लगाया कि सरकारी संपत्ति का लंबे समय तक दुरुपयोग किया गया है।
लालू परिवार दिन के उजाले में कोई काम नहीं कर सकता
नीरज ने कहा कि लालू परिवार दिन के उजाले में कोई काम नहीं कर सकता। उन्हें पता है कि उन पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप हैं। जदयू नेता ने कहा कि ऐसा तो नहीं कि कोई खजाना छुपाया गया था, जिसे रात में चुपचाप निकालना पड़ा।
सरकारी बंगला खाली करना कोई राजनीति नहीं, कानून है।@RabriDeviRJDजी आपके नाम 39 No. सेंट्रल पूल मकान आवंटित है, फिर भी 10 No. खाली न करना सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग है।
राबड़ी जीआपको संपत्तियों की कमी नहीं—कौटिल्य नगर या महुआ बाग में रहिए,लेकिन सरकारी बंगले पर कब्ज़ा छोड़िए। pic.twitter.com/6BgeoSpXOk — Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) December 26, 2025
यह भी पढ़ें: 2006 से था लालू परिवार का ठिकाना रहा 10 सर्कुलर रोड हो रहा खाली, सामान की शिफ्टिंग शुरू
जनता को बताएं, सरकारी संपत्ति का कैसे इस्तेमाल किया गया
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि राबड़ी देवी को जब आवास खाली करने का नोटिस मिला, तो इतनी फजीहत के बाद भी आवास खाली किया गया तो रात में छुपकर। उन्होंने मांग की कि राबड़ी सामने आकर जनता को बताएं कि सरकारी संपत्ति का किस तरह इस्तेमाल किया गया।
टोटी खोलकर नहीं ले जाइएगा
नीरज ने तंज कसते हुए कहा कि ध्यान रखिएगा! टोटी खोलकर नहीं ले जाइएगा। इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। राजद ने इस बयान पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। माना जा रहा कि जल्द पलटवार हो सकता है।
Treasure was hidden in rabri residence which had to be taken out at night jdu also made a special demand from the lalu family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
May 18, 2026 | 06:53 AMNavabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
May 18, 2026 | 06:47 AMLIVEआज की ताजा खबर 18 मई LIVE: आज केरलम के नए CM के तौर पर शपथ लेंगे वीडी सतीशन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
May 18, 2026 | 06:44 AMUS Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
May 18, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













