Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी

Pakistan Army Warning: जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ‘हिस्ट्री या ज्योग्राफी’ वाले सवाल पर पाकिस्तान की सियासत और सेना को लेकर तंज कसता व्यंग्य, जिसमें आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ पर कटाक्ष है।
Navabharat Marksman: Pakistan Must Apologize for Terrorism—Otherwise, Neither History Nor Geography Will Remain.
नवभारत डिजाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

India Pakistan Military Tensions: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान से सीधा सवाल किया है कि वह हिस्ट्री में रहना चाहता है या ज्योग्राफी में? हमारा ख्याल है कि इस प्रश्न से पाकिस्तान के हुक्मरान का दिमाग बुरी तरह चकरा जाएगा। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आपस में चर्चा करेंगे कि क्या जवाब दिया जाए? मुनीर मिलिट्री हिस्ट्री में पाकिस्तान की 1965, 1971 और कारगिल युध्द में पराजय के किस्से पड़ेंगे और ऑपरेशन सिंदूर को याद कर डर के मारे धरधराने लगेंगे, तभी उन्हें अहसास होगा कि इस मुश्किल सवाल का जवाब पूछने अपने आका डोनाल्ड ट्रम्प के पास जाना होगा। शहबाज शरीफ कहेंगे-मुनीर, तुम चुपचाप शाही पनीर खाओ। पाकिस्तान को अल्लाह, आर्मी और अमेरिका चलाते हैं। हमारी अपनी कोई औकात नहीं है कि इंडिया को जवाब दे सकें'।

हमने कहा, ऐसा भी तो हो सकता है कि पाकिस्तान इस सवाल का जवाब चीन से पूछे और चीन उसे 'मेरा नाम चिन-चिन चू' का पुराना फिल्मी गीत सुनाने लगे और पहले बलुचिस्तान की बगावत संभालने को कहे जहां चीन के वर्कर और इंजीनियर अपने लिए खतरा महसूस कर रहे हैं। चीन यह भी समझा सकता है कि हमने तुम्हें जो मिसाइल और ड्रोन दिए थे उन्हें भारतीय फौज ने मार गिराया इसलिए भारत की ताकत समझ जाओ और उससे पंगा मत लो वरना इस बार वह सच में तुम्हप्ती ज्योग्राफी बदल देगा। पीओके तुम्हारे कब्जे से छीन लेगा। कराची बंदरगाह तबाह कर देगा। बांग्लादेश के समान बलूचिस्तान को आजाद करवा देगा। सिंध भी हाथ से निकल जाएगा। खैबर पख्तूनवा प्रांत तालिबान छीन लेगा। तुम पाकिस्तानी डबल गेम खेलते हो। अमेरिका को दलाली करते हो। तुम्हारी कुछ जमीन हड़पने का हमारा भी इरादा है। तुम्हारे पास भाड़े के टट्टू आतंकवादी हैं तो चीन भी विस्तारवादी है। भारत ने छोड़ा तो हम तुम्हें निगल जाएंगे। इतिहास तुम्हारे पास है नहीं और ज्योग्राफी बदलने में देर नहीं लगेगी'।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com