- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav Met Khemkas Family In Patna
खेमका के परिवार से तेजस्वी ने की मुलाकात, कहा-सीएम बेहोश हैं, ये महाजंगलराज है
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को गोपाल खेमका के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारी बिहार छोड़ रहे हैं। सीएम बेहोंश हैं। प्रदेश में महाजंगलराज है।
- Written By: Saurabh Pal

तेजस्वी यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कारोबारी गोपाल खेमका के परिवार से मुलाकात की। गोपाल खेमका की सुबह पटना के गांधी मैदान में अज्ञात हमलावारों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से राज्य में सियासी माहौल गर्म है। कांग्रेस और राजद घटना को बिहार का जंगलराज कह रही हैं।
तेजस्वी यादव ने खेमका के परिवार से मुलाकात कर इसे एक भयावह घटना बताया है। एएनआई से बात करते हुए राजद नेता ने दावा किया कि यह घटना दिखाती है कि बिहार कितना असुरक्षित हो गया है। उन्होंने कहा कि खेमका के बेटे की 6 साल पहले हत्या कर दी गई थी, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। अब खेमका की हत्या कर दी गई।
सीएम बेहोश अधिकारी चला रहे प्रदेशः तेजस्वी
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
तेजस्वी ने घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य को अधिकारी चला रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री “बेहोश और थके हुए हैं। यह एक भयानक घटना है। व्यवसायी बिहार छोड़ना चाहते हैं। यह घटना पटना के बीचों-बीच हुई है। फिर भी, पुलिस को यहां पहुंचने में दो घंटे लग जाते हैं। 6 साल पहले, उनके (गोपाल खेमका के) बेटे की हत्या कर दी गई थी, और कोई भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया था। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग रिश्वत के जरिए होगी। अच्छे अधिकारियों को पोस्टिंग नही दी जाएगी तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
खेमका हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित
इस बीच, बिहार पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पटना पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीक्षा ने शनिवार को एएनआई को बताया, “4 जुलाई की रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली कि व्यवसायी गोपाल खेमका की गांधी मैदान के दक्षिणी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नीतीश राज और लालू राज में कोई फर्क नहींः पीके
इससे पहले, पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ और पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी कहा कि लालू यादव और वर्तमान नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था में कोई अंतर नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अधिकारी नीतीश कुमार की सरकार चला रहे हैं और अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “लालू यादव के जंगल राज और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है।
Tejashwi yadav met khemkas family in patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













