- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Attack On Tejashwi Yadav Over Rjd Working President
Bihar Politics: अब हारने वालों को भी मिलने लगी है जिम्मेदारी! तेज प्रताप ने भाई तेजस्वी यादव पर कसा तंज
Tej Pratap Yadav: यूजीसी के नए नियम को लेकर हो रहे विरोध पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, सभी को सरकार देख रही है। जनशक्ति जनता दल का यूजीसी को समर्थन है।
- Written By: मनोज आर्या

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav Attack On Tejashwi Yadav: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लगातार हारता है, उसे ही जिम्मेदारी दी जाती है। यह एक पुरानी प्रथा है, सदियों पुरानी परंपरा है। हाल ही में तेजस्वी यादव को राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। डीजीसीए को प्लेन क्रैश की जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि यह क्यों हुआ, यह हादसा था या कोई साजिश।
अजित पवार के निधन पर तेज प्रताप का बयान
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि हाल ही में एयर इंडिया की एक फ्लाइट भी क्रैश हुई थी। सरकार को ऐसी घटनाओं को गंभीरता से और अच्छी तरह से देखना चाहिए। पूरा देश हताश और परेशान है। मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि वह क्या कह रही हैं, मैंने पहले भी कहा है कि षड्यंत्र हो सकता है, इसीलिए सरकार को इसकी गंभीरता के साथ जांच करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने बनवाया था संजय गांधी जैविक उद्यान, सम्राट सरकार ने बदल दिया नाम, बिहार में और क्या बदला?
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
लालू पुत्र न होते तो वॉर्ड भी नहीं जीतते, तेजस्वी के आरोपों पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का करारा पलटवार
नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया…तेजस्वी यादव ने सम्राट को चेताया, बोले- पगड़ी संभाल रखो नहीं तो…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी डरपोक हैं- तेज प्रताप
पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद के डर वाले बयान पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि पूर्व कांग्रेसी नेता ने बिल्कुल सही कहा था, राहुल गांधी डरपोक हैं। इसमें दो मत नहीं है। रोहिणी आचार्य के पोस्ट पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने जो पोस्ट किया है, बिल्कुल सही कहा है। राजद हमारी पार्टी नहीं है, जो हम इस पर अब कुछ बयान दें। हमारी पार्टी अलग है। यह बात तो जाहिर है कि जिसके नेतृत्व में चुनाव हारते हैं, जिम्मेदारी भी उसी को दी जाती है।
यह भी पढ़ें: UGC नियमों पर पूछा सवाल…तो ‘हर-हर महादेव’ चिल्लाने लगे मोदी के मंत्री, सामने आया नित्यानंद राय का VIDEO
यूजीसी के समर्थन में उतरे तेज प्रताप यादव
वहीं, यूजीसी के नए नियम को लेकर हो रहे विरोध पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, सभी को सरकार देख रही है। जनशक्ति जनता दल का यूजीसी को समर्थन है।
Tej pratap yadav attack on tejashwi yadav over rjd working president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में गर्मी से राहत, कई राज्यों में सता रही लू; जानें आपके शहर का हाल
May 01, 2026 | 10:05 AMयूरोप में तैनात होगी चीनी फौज? ट्रंप के कहर से यूरोपीय देशों को बचाने आगे आया ड्रैगन? क्या है चीन का प्लान
May 01, 2026 | 10:00 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2026 से पहले BMC का बड़ा फैसला: मलबा प्रबंधन होगा वैज्ञानिक, लापरवाही पर कार्रवाई
May 01, 2026 | 09:58 AMनवभारत संपादकीय: गुजरात में कैसे निर्विरोध निर्वाचित हुए BJP के 700 प्रत्याशी
May 01, 2026 | 09:45 AMनंदीग्राम हारी, अब भवानीपुर! TMC के हंगामे पर BJP नेता ने ममता पर बोला हमला, कहा- ये पृष्ठभूमि बन रही है
May 01, 2026 | 09:43 AMMankhurd Flyover Accident: कॉन्स्टेबल की मौत पर BMC का एक्शन, ठेकेदार पर 1 करोड़ जुर्माना
May 01, 2026 | 09:37 AMनवभारत विशेष: AI और एल्गोरिद्म ने पकड़ ली है वोटर की नब्ज? क्या एग्जिट पोल को पूरी तरह भरोसेमंद मानें
May 01, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














