- Hindi News »
- Bihar »
- Rabri Devi Bungalow Sparks Uproar Rjd Questions Jitan Manjhi And Sanjay Jha Residences
राबड़ी के बंगले को लेकर बवाल, राजद ने उठाए अहम सवाल, पूछा-कब खाली होगा जीतन मांझी, संजय झा का आवास?
Rabri Devi Bungalow: राबड़ी देवी के सरकारी बंगले को खाली कराने को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अब NDA के कई नेताओं पर सरकारी बंगलों पर कब्जा जमाए रखने का आरोप लगाया है।
- Written By: रंजन कुमार

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी।
Bihar News: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ रहा है। अब राजद ने पटना में कई एनडीए नेताओं के सरकारी बंगलों पर कथित कब्जे का मुद्दा उठाया है, जबकि वे बिहार विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं।
राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवल किशोर यादव ने राज्य भवन निर्माण विभाग को लिखे एक पत्र में कहा है कि जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा, पार्टी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को नई दिल्ली में सरकारी आवास आवंटित किए जा चुके हैं।
पत्र में क्या?
राजद ने पत्र में कहा गया है कि मैं विभाग का ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि देवेश चंद्र ठाकुर और संजय झा को दिल्ली में पहले ही सरकारी आवास आवंटित हो चुके हैं। इसके बावजूद वे पटना में सरकारी बंगलों पर कब्जा जमाए हैं। जो उन्हें तब आवंटित हुए थे, जब ठाकुर राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष थे और झा राज्य सरकार में मंत्री थे।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
किन नियमों के तहत रह रहे संजय और देवेश चंद्र?
राजद नेता ने आरोप लगाया कि विभाग मामले में स्थिति स्पष्ट करने में विफल रहा है। उन्होंने पूछा कि पटना में उनके सरकारी आवास खाली नहीं किए गए हैं। संजय झा, देवेश चंद्र ठाकुर किन नियमों के तहत सरकारी बंगलों में रह रहे और सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे?
यह भी पढ़ें: तो क्या 10 सर्कुलर रोड से विदा हुआ लालू-राबड़ी परिवार, अंधेरे में शिफ्टिंग, अब कहां होगा नया ठिकाना?
कब तक खाली होगा केंद्रीय मंत्री मांझी का आवास?
राजद ने पूछा है कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी किस हैसियत से पटना सेंट्रल पुल के बंगला में रह रहे हैं? क्या उनकी बहू को यह बंगला आवंटित किया जा सकता है? क्या वरीयता इसकी इजाजत देती है? पत्र में चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए पूछा गया कि क्या बंगले में तहखाना तो नहीं है, जिसे बचाए और खपाए जाने के कारण अब तक बंगला में काबिज हैं? अनुरोध है कि इस संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट करना चाहेंगे और कब तक आवास खाली होगा, इसकी तिथि बताना चाहेंगे? प्रो. नवल किशोर यादव ने विभाग से अनुरोध किया है कि इस संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पत्र को गंभीरता से लेते हुए सरकार बंगलों के अवैध कब्जे को समाप्त कराएगी। यह पत्र 30 दिसंबर को जारी किया गया है।
Rabri devi bungalow sparks uproar rjd questions jitan manjhi and sanjay jha residences
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
May 18, 2026 | 06:53 AMNavabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
May 18, 2026 | 06:47 AMLIVEआज की ताजा खबर 18 मई LIVE: आज केरलम के नए CM के तौर पर शपथ लेंगे वीडी सतीशन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
May 18, 2026 | 06:44 AMUS Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
May 18, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














