प्रशांत किशोर (फोटो- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor News: बिहार में कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में अलग-अलग राज्यों के नेता आ रहे हैं। मंगलवार को तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आए थे। वहीं बुधवार यानी आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आए। बिहार में दक्षिण भारत के नेताओं का वोट मांगना प्रशांत किशोर को अखर रहा है। अब इसी को लेकर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
बक्सर में प्रशांत किशोर ने एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों को आड़े हाथों लिया। बीते दिनों बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और आज मंत्री श्रवण कुमार पर नालंदा में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीके ने कहा कि रूझान आने लगे हैं। अभी तो शुरुआत है। चुनाव आने दो जनता इन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारेगी।
बिहार में वोट अधिकार यात्रा में रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन के शामिल होने पर पीके ने कहा कि रेवंत रेड्डी ने कहा कि बिहारी के डीएनए में मजदूरी करना है। उसी रेवंत रेड्डी को ये लोग मंच पर बुलाकर वोट मांग रहे हैं। इनको लगता है कि बिहार के लोग बेवकूफ हैं। आगे उन्होंने कहा कि आज स्टालिन वोट मांगने बिहार आए हैं। इसी तमिलनाडु में बिहार के बच्चों को मारा गया था। तब स्टालिन कहां थे? आज स्टालिन बिहार में वोट मांग रहे हैं। यह बिहारियों के मुंह पर तमाचा है। जो तमिलनाडु, तेलंगाना और महाष्ट्र में बिहार के लोगों को मारते हैं। उनकी हिम्मत हो गई कि बिहार में आकर वोट मांग रहे हैं। यह कांग्रेस और तेजस्वी का चरित्र दर्शाता है।
ये भी पढें-भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर उठाया हाथ, दोनों ने एक-दूसरे को बोला चोर; खाद संकट से शुरू हुआ बवाल
बिहार के मंत्रियों पर हमले को लेकर पीके ने कहा कि जिस तरीके से बिहार सरकार ने बिहार के हर वर्ग पर लाठी चलाई है, बच्चों को मारा, आशा को मारा, मुखिया को मारा, अभ्यर्थियों को मारा अब जनता की बारी है। जब नेता वोट मांगने आएंगे तो जनता हिसाब करेगी। सरकार में बैठे भ्रष्ट नेताओं के लिए अभी से संकेत है। जब ये लोग वोट मांगने आएंगे तो गांव और पंचायत में इनको दौड़ा कर जनता मारेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे जब पटना गए तो उनके पेट पर पुलिस जूता पहनकर मारा है।
#WATCH | Buxar, Bihar: Jan Suraaj Founder Prashant Kishor says, “…Today, MK Stalin has come to Bihar, in the same Tamil Nadu where children of Bihar were killed. Where was Stalin at that time?… Somewhere, this also shows the character of the Congress and Tejashwi Yadav.” pic.twitter.com/kQ0dJdah6G
— ANI (@ANI) August 27, 2025
इस दौरान उन्होंने कहा कि बक्सर वही धरती है। जहां नीतीश कुमार के काफिले पर जनता ने पत्थर चलाया था। बक्सर क्रांतिकारियों की धऱती है। ये लोग 30 साल से बिहार को लूट रहे हैं। अब तक जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। अब जनता को विकल्प मिल गया है।