- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhind Bjp Mla Narendra Singh Kushwah Clash With Collector Sanjeev Srivastava Over Fertilizer Crisis
भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर उठाया हाथ, दोनों ने एक-दूसरे को बोला चोर; खाद संकट से शुरू हुआ बवाल
Madhya Pradesh के भिंड में भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा दिया। इस दौरान खूब गाली-गलौज भी हुई। कलेक्टर ने विधायक पर रेत चोरी के आरोप लगाए तो विधायक ने कलेक्टर को भी चोर बताया।
- Written By: सौरभ शर्मा

भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर हाथ उठाते हुए
MLA vs Collector News: मध्य प्रदेश के भिंड में खाद संकट को लेकर किसानों का गुस्सा सड़क पर आ गया, लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले के बाहर ही धरना दे दिया। बात इतनी बढ़ी कि विधायक और कलेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान विधायक ने कलेक्टर को न सिर्फ गाली दी, बल्कि उन पर हाथ उठाने की कोशिश भी की, जिसके बाद वहां मौजूद गार्ड्स को बीच-बचाव करना पड़ा।
यह पूरा विवाद जिले में गहराते खाद संकट की वजह से हुआ। किसानों का आरोप है कि उन्हें खाद के लिए देर रात से सहकारी समितियों के बाहर कतार में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें सिर्फ एक या दो बोरी खाद ही मिल पा रही है। किसानों का यह भी कहना है कि यही खाद खुले बाजार में ऊंचे दामों पर आसानी से बिक रही है, जिससे कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज किसान विधायक के साथ कलेक्टर आवास का घेराव करने पहुंचे थे।
कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव पर मुक्का तानते हुए ये भिंड से बीजेपी के माननीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह जी हैं! @GargiRawat @manishndtv @alok_pandey pic.twitter.com/cKGNSbg9Rn — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 27, 2025
“औकात में रहना” और थप्पड़ की धमकी
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जब अपने बंगले के गेट पर प्रदर्शनकारियों से बात करने आए, तो विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने उनसे तू-तड़ाक शुरू कर दी। इस पर कलेक्टर ने भी उंगली दिखाते हुए कहा, “औकात में बातचीत करना।” यह सुनते ही विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मुक्का बांधकर कलेक्टर को दिखाया। जब कलेक्टर ने रेत की चोरी न चलने देने की बात कही, तो विधायक ने पलटकर करते हुए कहा कि ‘तु ही सबसे बड़ा चोर’ है। मामला इतना गरमा गया कि विधायक ने कलेक्टर को थप्पड़ मारने के लिए हाथ तक उठा लिया, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने बीच में आकर स्थिति को संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
महिला आरक्षण पर आर-पार: विधानसभा सत्र से पहले MP कांग्रेस का बड़ा दांव, जीतू पटवारी ने कही यह बड़ी बात
Indore Crime Branch Action: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार! 5 करोड़ की फिरौती मामले में उगला सच
हमीदिया अस्पताल में ‘मेगा’ चोरी…3 क्विंटल वजनी मशीनें ले उड़े चोर, सुरक्षा गार्डों को भनक तक नहीं!
यह भी पढ़ें: जहां 2013 में आई तबाही, अब वहीं मिला कंकाल; पास में पडे बैग ने उठाया रहस्य से पर्दा
बगावत का पुराना है इतिहास
नरेंद्र सिंह कुशवाह का अपनी ही सरकार और प्रशासन से भिड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। उनका राजनीतिक इतिहास बगावत से भरा रहा है। साल 2008 और 2018 में जब भाजपा ने उनका टिकट काटा, तो उन्होंने बगावत करते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था और चुनाव भी लड़ा। हालांकि, 2023 में उनकी भाजपा में वापसी हुई और वे तीसरी बार भिंड से विधायक चुने गए। करीब 9 साल पहले भी वे सदन में अपनी ही सरकार के तत्कालीन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य को एक मामले में घेर चुके हैं, जिससे पता चलता है कि वे अपनी बात रखने में कभी पीछे नहीं हटते, चाहे सामने कोई भी हो।
Bhind bjp mla narendra singh kushwah clash with collector sanjeev srivastava over fertilizer crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Apr 27, 2026 | 12:05 AMKKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
Apr 26, 2026 | 11:53 PMइकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
Apr 26, 2026 | 10:51 PMगीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMक्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM
सबकी सदस्यता रद्द करो! 7 सांसदों के BJP में जाते ही भड़के संजय सिंह, उपराष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:28 PM













