-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Political Storm Stalin Tejashwi Rahul Gandhi On One Stage Bjp Counterattack
एक मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी और राहुल गांधी…तो बीजेपी ने खोला मोर्चा, बिहार में आया सियासी उबाल
- Written By: अभिषेक सिंह
MK Stalin in Bihar: बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मुजफ्फरपुर में उनकी रैली में शामिल हुए। उन्होंने इसे बिहार और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। जिसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई।

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव व एमके स्टालिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: दो महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर राजनैतिक दलों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है। एक तरफ नीतीश कुमार की लीडरशिप में एनडीए नए-नए ऐलानों के जरिए कुर्सी पर पकड़ मजबूत बनानेै की कोशिश में हो तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के जरिए महागठबंधन को सत्ता दिलाने की जुगत कर रहे हैं।
इस बीच, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ बिहार में ‘मतदाता अधिकार रैली’ कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मुजफ्फरपुर में उनकी रैली में शामिल हुए। उन्होंने इसे बिहार और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।
बिहार में विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’
राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार में ‘मतदाता अधिकार रैली’ कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं, बिहार में SIR के खिलाफ राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा अभी भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
एक ही मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी
इस बीच, आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के साथ मुजफ्फरपुर में ‘मतदाता अधिकार रैली’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।
#WATCH | बिहार: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मुजफ्फरपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के साथ ‘मतदाता अधिकार रैली’ में शामिल हुए। pic.twitter.com/6ubygVvfxK — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2025
सम्राट चौधरी ने बोला जोरदार हमला
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन (एम.के. स्टालिन) आज बिहार आए हैं। यह लोकतंत्र और बिहार दोनों के लिए ख़तरा है। उन्होंने आगे कहा, “वे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू परिवार का समर्थन करने आ रहे हैं।
‘स्टालिन को बुलाना बिहार का अपमान’
सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से लालू प्रसाद जी ने इन लोगों को बुलाया और बिहार की जनता का अपमान किया। जो बिहारियों को गाली देते हैं। चाहे वो पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री हों, रेवंत रेड्डी हों या कांग्रेस पार्टी हो, या सनातन का विरोध करने वाला स्टालिन परिवार हो। साफ दिख रहा है कि लालू परिवार उन सभी लोगों को बिहार बुला रहा है जिन्होंने बिहार जैसे राज्य को गाली दी। वे उन्हें बिहार चुनाव के लिए बुला रहे हैं।
#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “आज बिहार में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन आए हैं। यह लोकतंत्र के लिए और बिहार के लिए खतरा है कि वे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू परिवार को अपना समर्थन देने आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने इन लोगों को बुलाकर… pic.twitter.com/k8Q0NyUbc3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2025
उन्होंने कहा कि यह साफ संदेश है कि लालू प्रसाद जी का परिवार बिहारियों को गाली देने वालों को संरक्षण दे रहा है। और जो लोग लगातार सनातन का विरोध करते हैं, वे उस भव्य सीता मंदिर में जाते हैं जहां आदरणीय नीतीश कुमार जी और आदरणीय अमित शाह जी ने शिलान्यास किया था।
यह भी पढ़ें: बिहार क्यों पहुंचे BJP के संकटमोचक? धर्मेंद्र प्रधान और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग माता जानकी का अपमान करने आ रहे हैं। इसलिए बिहार की जनता सब जानती है। बिहार की जनता देख रही है। बिहार की जनता एनडीए के साथ है और लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुके इन दोनों राजकुमारों को जनता सबक सिखाएगी।
Bihar political storm stalin tejashwi rahul gandhi on one stage bjp counterattack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल
Jul 02, 2026 | 07:23 AMमुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
Jul 02, 2026 | 07:23 AMखाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
Jul 02, 2026 | 07:22 AMमुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Jul 02, 2026 | 07:21 AMAstrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Jul 02, 2026 | 07:15 AMयूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Jul 02, 2026 | 07:03 AMबारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Jul 02, 2026 | 06:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














