-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Pm Modi Should Resign Country Not Run On America Tweet Pappu Yadav On India Pakistan Ceasefire
पीएम मोदी दें इस्तीफा, देश अमेरिका के ट्वीट पर नहीं चलेगा… भारत-पाक सीजफायर पर पप्पू यादव बोल गए बड़ी बात
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पप्पू यादव ने पाकिस्तान को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया और कहा कि पाकिस्तान एक धोखेबाज देश है, जो बार-बार वादाखिलाफी करता रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार नहीं, वहां आतंकी राज चला रहे हैं।

पप्पू यादव, नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो - सोशल मीडिया
पूर्णिया : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद देश की सियासत गर्मा गई है। ट्वीट में भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा और कॉमन सेंस के इस्तेमाल की बात लिखी गई थी। इसी मुद्दे पर लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोल दिया है।
रविवार, 11 मई को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने साफ कहा, “अमेरिका के ट्वीट से देश नहीं चलता है। अगर पीएम देश नहीं चला पा रहे हैं, तो कुछ वक्त के लिए हमें रक्षा मंत्री बना दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि जिसके पास खुद कॉमन सेंस नहीं है, वह देश को कॉमन सेंस सिखाने की बात कैसे कर सकता है?
पाक में चलता है आतंकी का राज, बोले पप्पू यादव
पप्पू यादव ने पाकिस्तान को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पाकिस्तान एक धोखेबाज देश है, जो बार-बार वादाखिलाफी करता रहा है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की सरकार नहीं, वहां आतंकी राज चला रहे हैं। आतंकी ही वहां की असली ताकत हैं, जिनके पास सरकार से ज्यादा पैसा और ताकत है।”
सम्बंधित ख़बरें
Trump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
14 महीने की पोती के बगल में खामेनेई की कब्र… दुनिया के सामने आई पहली तस्वीर, जुम्मे की नमाज में बदले की दुआ
बातचीत होगी लेकिन… ईरान ने की अपील पर डोनाल्ड ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- खत्म हो चुका है सीजफायर
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
सासंद पप्पू यादव ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि पीओके को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है और सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। आज भी भारत को इंदिरा गांधी जैसे निर्णायक नेतृत्व की जरूरत है, जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश को आजाद कर भारत का सिर ऊंचा किया था।
पहलगाम हमले पर पप्पू यादव ने खड़ा किया सवाल
पहलगाम हमले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों एक सप्ताह पहले बॉर्डर से जवानों की तैनाती हटा ली गई? उन्होंने दावा किया कि हमलों में जिन आतंकियों का नाम सामने आया है, उनमें से मुनासिर अहमद पहले भी पुलवामा में साजिशकर्ता रह चुका है। लेकिन अब तक सरकार कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर सकी?
इंदिरा होना आसान नहीं… भारत-पाक तनाव के बीच लगे पूर्व पीएम के पोस्टर; 1971 में भी हुआ था कुछ ऐसा
लोकसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग
पप्पू यादव ने मांग की कि आतंकवाद के मुद्दे पर लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। उन्होंने कहा, “भारत ही एकमात्र देश है जो आतंकवाद को जड़ से समाप्त कर सकता है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे में यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जवाब दे और ठोस कदम उठाए।”
Pm modi should resign country not run on america tweet pappu yadav on india pakistan ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














