-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Patna Stet Exam Missed Due To Train Delay Candidates Face Trouble
परीक्षा के लिए चलवाई गई ट्रेन सुबह की जगह शाम को पहुंची पटना, परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा
- Written By: प्रिया सिंह
STET Exam Missed: बिहार विधानसभा चुनाव के कारण चली स्पेशल ट्रेन 12 घंटे देरी से पटना पहुंची, जिसके चलते राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) देने जा रहे कई परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए।

सोर्स-सोशल मीडिया
STET Exam Missed Due To Train Delay: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी भीड़ और वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए, रेलवे ने दूर-दराज के क्षेत्रों से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) देने पटना जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया। हालांकि, जिस स्पेशल ट्रेन पर हजारों परीक्षार्थियों ने भरोसा किया था, वह निर्धारित समय से 12 घंटे की भारी देरी से पटना पहुंची। ट्रेन की इस लेट-लतीफी का सीधा असर उन परीक्षार्थियों पर पड़ा, जिनकी महत्त्वपूर्ण परीक्षा ट्रेन के देर से पहुंचने के कारण छूट गई।
ट्रेन 12 घंटे लेट परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रेल रूटों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और नियमित ट्रेनों में आरक्षण (Reservation) न मिलने की समस्या के बीच, रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई। इन्हीं में से एक थी गाड़ी संख्या 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल ट्रेन, जिसमें कई युवाओं ने पटना में होने वाली राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के लिए अपनी सीट बुक करवाई थी। यह ट्रेन, जिसे शनिवार शाम 4:20 बजे हरिद्वार से चलना था और रविवार सुबह 4:15 बजे पटना पहुँचना था, वह अपने तय समय पर नहीं चल पाई।
लखनऊ से ही हुई 7 घंटे की देरी
परीक्षार्थी अनन्या मिश्रा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ ही रात 11:27 बजे पहुंची, जबकि इसे लखनऊ से काफी पहले निकल जाना था। यानी, लखनऊ से ही यह ट्रेन साढ़े सात घंटे की बड़ी देरी से चली। यह विलंब यहीं नहीं रुका। पटना पहुँचते-पहुँचते ट्रेन करीब बारह घंटे लेट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
एक… सरकार के 242 विधायकों पर पड़ेगा भारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
मुश्किल में खान सर? बॉडीगार्ड्स के हथियारों के ‘अवैध’ इस्तेमाल का दावा, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
बिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
सुबह 4 बजे की जगह शाम 4 बजे पहुँची ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह सवा चार बजे पटना पहुँचने की बजाय, उसी दिन शाम के चार बजे पटना जंक्शन पहुँची। इस बड़ी देरी के कारण उन सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई, जिन्हें सुबह जल्दी पहुँचकर अपनी परीक्षा देनी थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए महीनों तैयारी की थी, उनके लिए यह एक बड़ा झटका था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका, दुकानों तक पहुंची आग, मचा हड़कंप
रेलवे बोर्ड से शिकायत
परीक्षा छूटने से निराश और परेशान परीक्षार्थियों ने तुरंत रेलवे की इस बड़ी लापरवाही की शिकायत रेलवे बोर्ड से की है। उन्होंने अपनी मेहनत और समय बर्बाद होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। केवल स्पेशल ट्रेन ही नहीं, बल्कि उस दौरान कई अन्य नियमित ट्रेनें भी देरी से चल रही थीं। उदाहरण के लिए, यादवेंद्र शुक्ल ने बताया कि वह जिस 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस से आ रहे थे, वह भी लेट हुई। वहीं, 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 15 घंटे की देरी से पहुँची, जबकि 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट रही। ट्रेनों की इस लेटलतीफी से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए यात्री प्रदीप ने ट्रेन नंबर 14242 नौचंदी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच लगाने की भी मांग की है।
Patna stet exam missed due to train delay candidates face trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMसंभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
Jul 06, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM














