दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका, दुकानों तक पहुंची आग, मचा हड़कंप

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के नजदीक एक शक्तिशाली धमाके से सनसनी फैल गई। धमाके के कारण आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
Red Fort Blast
लाल किला (सांकेतिक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Explosion Near Red Fort: राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं, और इलाके में दहशत फैल गई।

धमाके की सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) की टीमें पहुंच गई हैं और घटनास्थल की छानबीन में जुटी हैं। दिल्ली में धमाके के बाद महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी हताहत की खबर नहीं है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और लोगों से अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया है। जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावनाओं की पड़ताल की जा रही है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके की सूचना उन्हें शाम को मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसपास की अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई।

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

लाल किला धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि, कई अन्‍य घायल

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. धमाका गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास की तीन गाड़ियों में आग लग गई. विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर पुलिस व एनएसजी की टीमें जांच में जुट गई हैं. मौके से सामने आ रही तस्‍वीरें बेहद दर्दनाक हैं.

Navbharat Live
navbharatlive.com