Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीसा-रोहिणी ने किया तेज प्रताप से किनारा, मौसेरी बहन ने बांधी राखी; क्या हैं इसके सियासी मायने?

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव रक्षाबंधन पर भी पूरी तरह से परिवार से कटे हुए दिखे। मीसा-रोहिणी ने पूरी तरह बड़े भाई से दूरी बनाए रखी। वहीं तेज प्रताप ने मौसेरी बहन से रक्षाबंधन बंधवाया।

  • By सौरभ पाल
Updated On: Aug 09, 2025 | 05:50 PM

मौसेरी बहन पिंकी के साथ तेज प्रताप यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: पार्टी और परिवार से निष्कासन के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव सियासी वनवास काट रहे हैं। रक्षा बंधन पर उम्मीद थी कि तेज प्रताप की सातों बहनें उनके आवास पर आएंगी। बड़े भाई तेज प्रताप के साथ भाई-बहन का पवित्र त्योहार मनाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तेज प्रताप यादव से बहनों ने भी दूरी बना ली है। हालांकि उनकी मौसेरी बहनों ने जरूर अपना फर्ज निभाया। सोशल मीडिया एक्स पर तेज प्रताप यादव ने रक्षा बंधन बंधवाते हुए तस्वीर पोस्ट की है।

सियासी मजबूरियों ने तेज प्रताप को पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया है। रक्षाबंधन के अवसर पर भी उनकी बहनें उनके आवास पर नहीं आईं। हालांकि उनकी मौसेरी बहन ने जरूर अपना फर्ज निभाया। तेज प्रताप ने अपनी मौसेरी बहन पिंकी यादव के साथ रक्षाबंधन बंधवाते तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

मौसेरी बहन निभाया फर्ज

हसनपुर विधायक यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर मौसेरी बहन पिंकी यादव के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा “आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी। मेरी ओर से मेरी बहन पिंकी कुमारी को धन्यवाद एवं आभार।”

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी।

मेरी ओर से मेरी बहन पिंकी कुमारी को धन्यवाद एवं आभार।#Rakshabandhan #tejpratapyadav pic.twitter.com/A3aV1ScsPN

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 9, 2025

5 बहनों तेज प्रताप यादव को रक्षाबंधन पर किया याद

इसके अलावा दूसरी पोस्ट में वह अपनी सगी बहनों से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉल पर बातचीत करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। बता दें कि हेमा, रागिनी, चंदा और अनुष्का तेज प्रताप यादव की सगी बहने हैं। इसके अलावा तेज प्रताप की एक और बहन राजश्री यादव ने सोशल मीडिया पर ‘डियरेस्ट भाई’ भाई लिखकर तेज प्रताप के साथ फोटो पोस्ट की है, जिसे तेज प्रताप यादव ने शेयर किया है।

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं।

इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।

साथ ही आप समस्त देशवासियों को भी राखी के इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं।#Rakshabandhan#tejpratapyadav pic.twitter.com/ZY7XhKqZvs

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 9, 2025

ये भी पढ़ें-दिल्ली में मूसलाधार बारिश की वजह से गिरी दीवार, 7 लोगों की मलबे में दबकर मौत

मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने किया किनारा

खास बात ये है कि रक्षाबंधन के पर्व पर तेज प्रताप को उनकी 5 बहनों ने याद किया, लेकिन किसी ने भी पास आकर रक्षाबंधन मनाने की जहमत नहीं उठाई। तेज प्रताप यादव की वो ये बहनें हैं, जो राजनीतिक रूप से एक्टिव नहीं हैं। वहीं रोहिणी आचार्य और मीसा भारती जो राजनीतिक रूप से एक्टिव हैं। उन्होंने तो अपने बड़े भाई तेज प्रताप से बिल्कुल ही किनारा कर लिया है। उन्होंने न तो रक्षाबंधन भेजने की जहमत उठाई और न ही सोशल मीडिया पर बड़े भाई को याद किया।

इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के बीच नाराजगी की खबरें आई थीं, लेकिन कभी विवाद खुलकर सामने नहीं आया। इस दूरी का एक कारण ये भी है कि तेज प्रताप राजद के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी हैं।

On raksha bandhan misa bharti and rohini acharya distanced themselves from tej pratap yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2025 | 05:50 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • RJD
  • Tej Pratap Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

2

तेजस्वी ने भरी हुंकार, कहा- पहले नीतीश फिर नंबर मोदी का; राहुल गांधी को बनाएंगे प्रधानमंत्री-Video

3

बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हादसा, गाड़ी से पुलिसकर्मी को लगी टक्कर

4

तेजप्रताप यादव की तेजस्वी यादव को अप्रत्यक्ष नसीहत, ‘जयचंदों से सावधान’ रहने की दी सलाह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.