- Hindi News »
- Bihar »
- Lalu Yadav Daughter Rohini Support Father And Sidelined Tej Pratap Says Papa Like God
पिता के समर्थन में आई लालू यादव की बेटी, भाई को किया किनारा; बोली- परंपरा, परिवार और संस्कार…
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा किजो लोग परंपरा, परिवार और संस्कार की मर्यादा को समझते हैं, उन्हें कभी सवालों के घेरे में नहीं आना पड़ता। लेकिन जो बार-बार मर्यादा लांघते हैं वही आलोचना के पात्र बनते हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

लालू यादव और रोहिणी आचार्य, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : बिहार की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर करने के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों से भी अलग करने का ऐलान कर दिया। लेकिन इस सियासी और पारिवारिक संकट के बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता का खुलकर समर्थन करते हुए एक भावुक और तीखा संदेश साझा किया।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जो लोग परंपरा, परिवार और संस्कार की मर्यादा को समझते हैं, उन्हें कभी सवालों के घेरे में नहीं आना पड़ता। लेकिन जो बार-बार मर्यादा लांघते हैं, वही आलोचना के पात्र बनते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “हमारे लिए पापा भगवान जैसे हैं, परिवार हमारा मंदिर है और पापा के संघर्षों से बनी पार्टी और सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा है। इन तीनों की प्रतिष्ठा को हम किसी कीमत पर धूमिल नहीं होने देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
तेज प्रताप की बेदखली की वजह क्या थी?
इस पूरे विवाद की शुरुआत तेज प्रताप यादव के एक विवादित फेसबुक पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने एक महिला के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उसे अपनी 12 साल पुरानी प्रेमिका बताया। हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
तेज प्रताप की बेदखली पर प्रशांत किशोर का मास्टरस्ट्रोक, बोले- लालू के लाल को छोड़ कोई भी यादव…
लेकिन मामला तूल पकड़ गया और लालू प्रसाद यादव ने कड़ा कदम उठाते हुए तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी हमारे सामाजिक न्याय के सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है।” लालू यादव ने कहा कि तेज प्रताप के कार्य, व्यवहार और सार्वजनिक आचरण हमारे पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के खिलाफ हैं। इसीलिए उन्हें पार्टी और परिवार से अलग किया जा रहा है।
Lalu yadav daughter rohini support father and sidelined tej pratap says papa like god
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














