दिल्ली में मूसलाधार बारिश की वजह से गिरी दीवार, 7 लोगों की मलबे में दबकर मौत

Delhi Wall Collapse: शुक्रवार देर रात से जारी भारी बारिश के चलते दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुरा में एक पुरानी दीवार भरभराकर जमींदोज हो गई। इस दीवार के मलबे में दबने से 7 लगों की मौत हो गई है।
Delhi Wall Collapse
जैतपुरा में दीवार ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Wall Collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार देर रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में एक पुरानी दीवार भरभराकर जमींदोज हो गई। इस दीवार के मलबे में दबने से 7 लगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हादसा साउथ-ईस्ट दिल्ली के जैतपुर में हुआ है। जहां भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से 7 लोग मलबे में दब गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौक पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दीवार के मलबे में दबे हुए लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे की भेंट चढ़ने वालों में 3 पुरुष दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

पुलिस के बयान के मुताबिक जैतपुर एक्सटेंशन इलाके में बारिश के चलते दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सभी को मलबे से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सफदरजंग और एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

4 ने सफदरजंग और 3 ने एम्स में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए 5 लोगों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सभी की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति हसीबुल का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने की मृतकों की पहचान

मृतक में पुरुषों में 30 वर्षीय शबीबुल, 30 वर्षीय रबीबुल और 45 वर्षीय मुत्तु अली शामिल हैं। जबकि महिलाओं में 25 वर्षीय रुबीना और 25 वर्षीय डॉली की जान चली गई। वहीं, लड़कियों में 6 वर्षीय रुखसाना और सात वर्षीय हसीना की मौत हो गई है।

घटना को लेकर एक स्थानीय निवासी ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू कर दिया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और ज़्यादातर लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com