तेज प्रताप ने दिखाए तेवर, VVIP से गठबंधन के बाद RJD को दिया ऑफर

Tej Pratap Yadav News: पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव स्वतंत्र रूप से राजनीति कर रहे हैं। मंगलवार को पटना में उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को गठबंधन का ऑफर दे दिया।
Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Politoics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है। पार्टी और परिवार से निष्कासन के बाद वह स्वतंत्र रूप से राजनीति में एक्टिव हैं। वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। तेज प्रताप अपने ऊपर हुए एक्शन से नाराज हैं, उनकी नाराजगी अपने पिता से नहीं बल्कि पार्टी के ही कुछ नेताओं से है। अब तेज प्रताप ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।

हसनपुर विधायक यादव ने अपनी टीम तेज प्रताप का गठबंधन विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) से किया है। इसके अलावा तेज प्रताप ने अपने ही पिता की पार्टी RJD को भी गठबंधन का ऑफर दे दिया है।

चार पार्टियों से टीम तेज प्रताप का गठबंधन

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरों के साथ लिखा कि आज पटना के होटल मार्यो के केसरिया हॉल में टीम तेज प्रताप का विकास वंचित इंसान पार्टी(VVIP), भोजपुरिया जन मोर्चा(BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी(PJB), वाजिब अधिकार पार्टी(WAP), संयुक्त किसान विकास पार्टी से गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन का थीम और उद्देश्य बिल्कुल साफ है, हम मिलकर बिहार में पुन: सामाजिक न्याय, सामाजिक हक़ और संपूर्ण बदलाव को लेकर आगे बढ़ेंगे और अगर जनता हमें जिताने का काम करेगी तो हमलोगों का वचन हैं कि हमलोग बिहार का संपूर्ण विकास करने का का काम करेंगे।

राजद को तेज प्रताप ने दिया गठबंधन का ऑफर

इस दौरान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई, जिसमें तेज प्रताप यादव ने कहा, “जो हमारे साथ आए हैं, वे हमारे पुराने दोस्त रहे हैं। एक दोस्त का एक दोस्त सहारा बन रहा है। हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद भी गठबंधन करना चाहे तो कर सकती है। इतना ही नहीं जब मुकेश सहनी को लेकर सवाल पूछा गया तो तेज प्रताप ने सहनी को बहुरुपिया बता दिया। बता दें कि VVIP मुकेश सहनी की VIP में टूट के बाद बनी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com