बीमार कहे जाने वाले नीतीश ने सबको पछाड़ा, 25 दिनों में की ताबड़तोड़ 181 रैलियां, 1448 घंटे फील्ड पर रहे
CM Nitish Kumar Health: बिहार विधानसभा चुनाव के एक साल पहले से सीएम नीतीश के हेल्थ पर कई तरह के सवाल उठाए गए। मगर, इस चुनाव में उन्होंने युवा नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: रंजन कुमार
CM नीतीश कुमार। फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Election 2025 Latest News: बिहार चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार की सेहत को लेकर सवाल उठाए। मगर, नीतीश ने जुबानी जवाब देने की जगह ताबड़तोड़ जनसभाएं कर बता दिया कि वो ऊर्जा से भरे हैं। 16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक सीएम नीतीश ने 181 जनसभाएं की। हर दिन जनता के बीच 8 घंटे रहे। 25 दिनों में 1448 घंटे क्षेत्र में रहे। वहीं, युवा नेता कहे जाने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने करीब 125 जनसभाएं कीं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस मामले में काफी पीछे रहे। उनकी तीन दर्जन के आसपास जनसभाएं हुईं।
120 किलोमीटर लंबा रोड शो किया
29 अक्टूबर को नीतीश ने नालंदा के 7 विधानसभा सीटों पर 120 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। पटना से सड़क से नालंदा जाना-आना जोड़कर 220 किमी की दूरी तय की। सीएम ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक ही दिन जनसभाएं कीं।
बारिश के दौरान किया रोड शो
1 नवंबर 2025 को मुजफ्फरपुर की पारु विधानसभा सीट में नीतीश जिस जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, उसे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मगर, वह बिना प्रचार किए नहीं लौटे। उन्होंने रोड शो किया। पैदल चले।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
रोज औसतन 7 सभाएं कीं
नीतीश कुमार ने हर दिन औसतन 7 सभाएं की। सुबह करीब 9:30 बजे सीएम हाउस से चुनाव प्रचार के लिए निकलते और शाम 5 बजे लौटते। जदयू के मुताबिक, सीएम ने 9 नवंबर तक 181 सभाएं कीं। साथ ही रोड शो भी किए। रोज 8 घंटे फिल्ड में रहे और NDA प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।
543 बार कहा, लालू परिवार कुछ नहीं किया
चुनावी रैलियों और रोड शो में नीतीश का पहला फोकस अपने सरकार के काम गिनाने और राजद के जंगलराज को याद दिलाने पर रहा। उन्होंने सभाओं में 543 बार कहा, उ लोग (लालू परिवार) कुछ नहीं किया, सब हमने किया।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार के मंच पर पहुंचे UP के बाहुबली, फिर जमकर लालू-राबड़ी पर बरसे नेता
नाश्ते के लिए समय नहीं निकाल पाना मुश्किल
सीएम नीतीश का चुनावी शेड्यूल बेहद व्यस्त रहा। नाश्ते और खाने के लिए समय निकालना मुश्किल था। सुबह नाश्ता कर आवास से निकलते और दोपहर का खाना एक से दूसरे विधानसभा क्षेत्र जाने के दौरान हेलिकॉप्टर में करते थे। 28 अक्टूबर को नीतीश ने छठ पूजा के दौरान भी सभा की। पारण के रोज मुजफ्फरपुर के गाय घाट में सभा को संबोधित किया। 21 अक्टूबर को छठ की शुरुआत में मुजफ्फरपुर के मीणापुर और कांटी में जनसभा को संबोधित किया।
