CM नीतीश कुमार के मंच पर पहुंचे UP के बाहुबली, फिर जमकर लालू-राबड़ी पर बरसे नेता

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित किए।
Nitish Kumar lashed out at Lalu-Rabri
कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार। इमेज सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Bihar Chunav Nitish Kumar Statement: बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा। मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कैमूर के चैनपुर में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में 20 साल से हमारी सरकार है। हमारे पहले वाली सरकार ने कुछ काम नहीं किया। पहले के हालात सबको पता हैं। शाम बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। इलाज की व्यवस्था नहीं थी। बिजली बहुत कम जगह थी। हमारी सरकार ने सभी काम किए। नीतीश ने लालू का बिना नाम लिए कहा कि, खुद पद से हटे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिए। वो लोग बेटा-बेटी के लिए ही काम करते हैं। इस दौरान नीतीश के मंच पर उत्तर प्रदेश के बाहुबली धनंजय सिंह भी मौजूद रहे।

महिलाओं को सरकारी नौकरियों में दिया 35 प्रतिशत आरक्षण

सीएम नीतीश ने महिला सशक्तीकरण के कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 2006 में पंचायती राज में 50% आरक्षण, 2013 में पुलिस में 35% और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया है। उन्होंने कहा, आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह की शुरुआत की थी। इनकी संख्या आज 1.40 करोड़ है।

कब्रिस्तानों की कराई घेराबंदी

मुख्यमंत्री नीतीश ने संबोधन की शुरुआत 2005 से पहले और बाद के प्रदेश की तुलना से की। उन्होंने कहा, राजद सरकार ने काम नहीं किया था। ऐसा हाल था कि लोग शाम बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। हमारी सरकार ने कानून का राज कायम किया। हमने 2006 में कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई और 2016 में 60 वर्षों से पुराने हिंदू मंदिरों की घेराबंदी कराई, ताकि विवाद न हो। हिंदू हो या मुस्लिम, हमने सबके लिए काम किया है।

10 लाख रोजगार देने का वादा किया पूरा

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। अब 10 लाख नौकरी का काम हो गया है। रोजगार पाने वालों की संख्या 40-50 लाख हो गई है। अब तय किया है कि अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं का रोजगार सुनिश्चित करेंगे।

औरंगाबाद में भी जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री शनिवार को रफीगंज में प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला था। लगातार दूसरे दिन नीतीश औरंगाबाद जिले में पहुंचें और जनसभा को संबोधित किया। जिले की नबीनगर सीट पर चेतन आनंद का सीधा मुकाबला राजद प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी से है। आमोद चंद्रगढ़ पंचायत के मुखिया हैं। अपने प्रचार के दौरान में चेतन आनंद को बाहरी और उनके पिता आनंद मोहन को दलित आईएएस का हत्यारा बताकर लोगों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com