-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- 6 State Of India Has The Highest Fertility Rate Delhi Has The Least
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
- Written By: रीता राय सागर
Total Fertility Rate In India: भारत की कुल प्रजनन दर 2.1 से गिरकर 1.9 हो गई है। बिहार व उतर प्रदेश जैसे राज्यों को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से भी नीचे आ गई है।

कुल प्रजनन दर (सौ. सोशल मीडिया)
Total Fertility Rate: कुल प्रजनन दर (TFR) की ताजा रिपोर्ट से भारत की जन सांख्यिकी तस्वीर बदल गई है। एसआरएस की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में कुल प्रजनन दर 2.1 से घटकर 1.9 हो गई है।
यह केवल आंकड़े नहीं होते है, बल्कि इससे देश के सामाजिक-आर्थिक ढांचे, श्रम-शक्ति मॉड्यूल और लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट पॉलिसी को लेकर गंभीर संकेत सामने आते हैं। आसान भाषा में समझें, तो जहां हर महिला औसतन 2.5 बच्चे पैदा करती है, वहां की आबादी लगातार बढ़ती है, वहीं जहां यह औसत 1.9 है, तो वहां की आबादी धीरे-धीरे घटती है।
ये 6 राज्य हैं सबसे आगे
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- छत्तीसगढ़
- झारखंड
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
पिछले कुछ वर्षों में यह धारणा प्रबल होने लगी थी कि प्रजनन दर का गिरता ग्राफ किसी बिंदु पर स्थिर हो गया है। 2020-22 के डेटा पर गौर करें, तो इस अवधि में ग्रामीण टीएफआर करीब 2.2 और शहरी टीएफआर लगभग 1.6 के आसपास बने रहे। इसी ठहराव के आधार पर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अब भारत प्रतिस्थापन स्तर के आसपास स्थिर हो गया है लेकिन वर्ष 2024 के आंकड़ों ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह स्थिरता शॉर्ट टर्म के लिए थी और गिरावट का सिलसिला अभी जारी है।
दिल्ली में सबसे कम बच्चे होते हैं पैदा
दिल्ली में सबसे कम लगभग 1.2 है। इसके बाद केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 1.3 टीएफआर है। जब टीएफआर 2.1 होती है, तो इसे प्रतिस्थापन स्तर कहा जाता है। उदाहरण के लिए बिहार में महिलाओं के बच्चे पैदा करने की दर अभी भी ज्यादा है, जबकि कई शहरों में प्रति महिला बच्चों की संख्या बहुत कम है। राजस्थान की बात करें, तो यहां ग्रामीण इलाकों में जन्म दर अभी अपेक्षाकृत ऊंची बनी रहने से यहां टीएफआर करीब 2.3 बच्चे प्रति महिला है, जबकि शहरी परिवारों में बच्चों की संख्या तेजी से घट रही है।
जनसंख्या की कमी का खतरा
जब प्रजनन दर लंबे समय तक नीचे गिरती जाती है, तो जनसंख्या वृद्धि धीमी हो जाती है और इसी क्रम में नकारात्मक भी हो सकती है। पहले के एक दशक पर नजर डालने से पता चलता है कि बिहार में कुल प्रजनन दर में सबसे कम कमी आई है। बिहार में 2012-14 में यह दर 3.2 थी, जो 2022-24 में घटकर 2.9 हो गई है यानी केवल 9.4% की कमी।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
क्या है अन्य राज्यों का हाल?
उच्च प्रजनन दर वाले राज्यों में असम और छतीसगढ़ भी है, जहां 11.5 फीसदी और 13 फीसदी की गिरावट देखी गई है। दिल्ली और तमिलनाडु में प्रजनन दर 1.7 के स्तर पर है, जो लगभग 29.4% और 23.5% की गिरावट के बाद है।
बढ़ रही वर्किंग क्लास की आबादी
ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत की कामकाजी उम्र (15-59साल) की आबादी उन राज्यों में बढ़ी है जहां प्रजनन दर बहुत कम है। इसका मतलब है, भारत के लिए जन सांख्यिकीय विकास का अवसर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत में लगभग 66.4 प्रतिशत आबादी ऐसी है, जिनकी उम्र 15-60 वर्ष के बीच है। जबकि 24 फीसदी आबादी 0-14 वर्ष की आयु वर्ग की है और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की आबादी 10% से भी कम है।
ये भी पढ़ें- इंदौर हनीट्रैप केस: हनीगर्ल्स के पास DIG स्तर के अधिकारियों के भी वीडियो! दिल्ली और गुजरात तक फैला था यह रैकेट
क्या किया जा सकता है
यदि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार निवेश समय पर बढ़ाई जाए, तो कम प्रजनन दर को विकास के लिए लाभदायक बनाया जा सकता है। इसके उलट तेजी से घटती प्रजनन दर भविष्य में इकोनॉमिकल प्रेशर, सामाजिक सुरक्षा और श्रम-बाजार में बड़ी समस्या पैदा कर सकती है।
6 state of india has the highest fertility rate delhi has the least
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM












