- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Chhatarpur »
- Chhatarpur Road Accident E Rickshaw Truck Collision Two Sisters Death
छतरपुर में हादसा: ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, 2 सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार
- Written By: प्रीतेश जैन
Two Sisters Death in Accident: छतरपुर में ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 2 सगी बहनों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 5 लोग घायल हैं।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ई-रिक्शा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhatarpur Road Accident News: छतरपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार की दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में सड़क पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम हतनाई निवासी करंजू आदिवासी का परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहा था। वाहन में कुल छह परिजन और एक अन्य यात्री सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा मातगुवां के पास बिजावर रोड पर पहुंचा, सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।
2 सगी बहनों की मौत
इस दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय सुमन और उसकी 10 वर्षीय छोटी बहन सोमवती सहित यात्री राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कन्हैया आदिवासी, भूरा आदिवासी, गेंदाबाई और किशन सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिकी देशों को दिया निवेश का न्योता, बोले- विश्वास से बनती है साझेदारी
निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद मामला: शहडोल पुलिस ने निलंबन को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण
हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! नर्मदा में बिना सुरक्षा के हो रहा सफर, हर दिन खतरे में सैकड़ों जानें
नीमच: शादी के 17 दिन बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई नवविवाहिता, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
आरोपी ट्रक चालक फरार
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें : मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग ने ली जान
इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। यह घटना एक बार फिर लापरवाह ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।
Chhatarpur road accident e rickshaw truck collision two sisters death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhanu Saptami Upay: आज भानु सप्तमी पर करें ये महा उपाय, बढ़ेगी समृद्धि मिलेगा भाग्य का साथ
Jun 07, 2026 | 05:00 AMOTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च
Jun 07, 2026 | 04:03 AMपराली से बनेगा पेट्रोल का विकल्प, 2G इथेनॉल से टेंशन खत्म, किसानों और पर्यावरण दोनों को होगा बड़ा फायदा
Jun 07, 2026 | 02:36 AMAaj Ka Rashifal 7 June 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें किसका बदलेगा भविष्यफल
Jun 07, 2026 | 12:15 AMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिकी देशों को दिया निवेश का न्योता, बोले- विश्वास से बनती है साझेदारी
Jun 06, 2026 | 11:30 PMअसली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PMभांगर बम विस्फोट मामले में पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की NIA हिरासत में भेजा
Jun 06, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM













