-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Lalu Yadav 79th Birthday Celebration Patna Rabri Devi Residence Rjd Photos
ढोल-नगाड़ों के साथ मना लालू यादव का जन्मदिन, तेज प्रताप हुए भावुक, बोले- मेरी उम्र भी लग जाए, देखें तस्वीरें
- Written By: प्रिया जैस
Lalu Yadav 79th Birthday: RJD के लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और केक के साथ उनका जन्मदिन मनाया।

लालू यादव का जन्मदिन (सौजन्य-एक्स)
RJD Chief Lalu Yadav Birthday Celebration: आरजेडी के मुखिया लालू यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे है। 11 जून को बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। उन्हें देश के तमाम नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। आधी रात से ही राजद के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर इकट्ठा हो रहे है और केक काटकर लालू यादव का जन्मदिन मना रहे है।
लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन को मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में राबड़ी आवास के बाहर इकट्ठा हुए। कार्यकर्ता गुलाब लेकर पहुंचे, केक काटा और बैंड-बाजे के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ बताया।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
बिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
लालू यादव के आवास के बाह बजे ढोल (सौजन्य- IANS)
लालू यादव ने परिवार के साथ काटा केक
पटना में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना 79वां जन्मदिन मनाया। समर्थक उनसे मिलने और जन्मदिन की बधाई देने के लिए इकट्ठा हुए।
Patna, Bihar: RJD Chief Lalu Prasad Yadav celebrated his 79th birthday by cutting a cake with party workers at his residence. Supporters gathered to meet him and extend their birthday wishes pic.twitter.com/sbwBbmnLbN — IANS (@ians_india) June 11, 2026
एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम सभी के अभिभावक लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाने के लिए हम भी एकत्रित हुए हैं। उन्होंने गरीबों को आवाज, हक और अधिकार दिया है। एक अन्य ने कहा कि राजद परिवार के लिए आज खुशी का दिन है। लालू गरीबों और किसानों की आवाज बने। हमारी भी उम्र उन्हें लग जाए ताकि वे अपनी बाकी लड़ाई भी लड़ सकें।
समर्थकों ने मनाया जश्न
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और राजद विधायक भाई वीरेंद्र भी राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान मंगनी लाल मंडल ने कहा कि जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव को शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और सामाजिक लड़ाई में हमारा नेतृत्व करते रहें।
लालू यादव के समर्थकों ने काटा केक (सौजन्य-IANS)
भाई वीरेंद्र ने कहा कि गरीबों की आवाज लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। बिहार में ही नहीं, बल्कि देश में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
यह भी पढ़ें – बंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, क्या बिखर जाएगी ममता बनर्जी?
बेटे तेज प्रताप यादव ने लिखा भावुक संदेश
वहीं तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा! आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूँ कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना,… pic.twitter.com/UuR3p7wncC — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 10, 2026
उन्होंने आगे लिखा कि अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है।
गुलाब लेकर पहुंचे समर्थक (सौजन्य-IANS)
राजीव रंजन ने दी बधाई
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। लालू यादव लंबी उम्र जिएं और लोगों की सेवा के लिए अपनी पार्टी को सही दिशा में आगे बढ़ाते रहें। यही हम सबकी कामना है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Lalu yadav 79th birthday celebration patna rabri devi residence rjd photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMअटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Jul 26, 2026 | 08:33 PMMaharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 26, 2026 | 08:33 PMNashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Jul 26, 2026 | 08:23 PMविकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












