

Rabri Devi Security Cover: बिहार में लालू परिवार और सम्राट चौधरी की सरकार के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। बिहार में राबड़ी देवी को सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली कराने का नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद माहौल गरमा गया है। राबड़ी देवी ने साफ-साफ आवास खाली करने से इनकार कर दिया है और साथ ही सम्राट चौधरी को चेतावनी दी है, कि भले ही फोर्स बुला लें, लेकिन हम यहां से नहीं हटेंगे।
इस मुद्दे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बिहार सरकार ने अब नया तरीका निकाला है। सरकार ने लालू यादव परिवार की सुरक्षा में भी कटौती कर दी है। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों की ही सुरक्षा में कटौती कर दी है।
पहले इन दोनों को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती थी। लेकिन सम्राट सरकार ने नई समीक्षा ते बाद इसमें बदलाव कर दिया। इसके तहत उन्होंने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी है।
हालांकि, उनके बेटे तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा में वैसी ही बनी हुई है। लेकिन उनके दूसरे बेटे पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव की Y कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया गया है। अब उनके पास सिर्फ एक बॉडीगार्ड बचा है। बता दें, कि हाल ही में सरकारी बंगला खाली कराने के मामले में तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को धमकी दी थी और दावा किया था कि सम्राट चौधरी सिर्फ चंद महीनों के मुख्यमंत्री है। साथ ही उन्होंने सम्राट चौधरी को भाषा सुधारने की भी नसीहत दी थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा में कटौती होना सम्राट चौधरी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, कि वर्तमान में तेज प्रताप यादव विधायक नहीं हैं।
वहीं, सांसद मीसा भारती की सुरक्षा में तीन सुरक्षाकर्मी दिए गए है। जबकि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को एक ही सुरक्षाकर्मी दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला सुरक्षा समिति ने मौजूदा पद, राजनीतिक गतिविधियों और खुफिया इनपुट के आधार पर लिया है।
लालू प्रसाद यादव को विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम, 2010 के प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा प्रदान की गई है।