-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Khemka Murder Case Accused Ashok Was A Tenant Of Lalu Yadavs Ca
लालू यादव के करीबी का किराएदार था अशोक साह, खेमका मर्डर का राजद से जुड़ा कनेक्शन
- Written By: Saurabh Pal
गोपाल खेमका हत्याकांड में एक राजनीतिक एंगल सामने आया है। कथित तौर पर खेमका हत्याकांड का मुख्य आरोपी अशोक साह लालू यादव के सीएम का किराएदार था। हालांकि पिछले 2 साल से साह दूसरी जगह रहता था।

गोपाल खेमका, राजीव रंजन (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड को जनता दल यूनाइटेड राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने गोपाल खेमका हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक साह का राजद से संबंध खोज निकाला है। उन्होंने कहा कि अशोक साह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सीए सुमन नायक का किराए दार रहा है।
गौरतलब है कि सरिया व्यापारी व बिल्डर अशोक साह खेमका मर्डर का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। साह ने ही शूटर उमेश यादव को हत्या की सुपारी दी थी। कथित तौर पर खेमका हत्याकांड में हथियारों की सप्लाई करने वाले राजा की एनकाउंटर में मौत के बाद जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने राज्य की NDA सरकार बदनाम करने की साजिश की तरफ इशारा किया है। उन्होंने कहा कि जांच करेंगी कि गिरफ्तार लोगों को संबंध किन-किन लोगों से है।
नीतीश कुमार की निगरानी में खेमका हत्याकांड की जांच जारी
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
बिहार सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष व जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोपाल खेमका हत्याकांड की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने पहले भी शानदार काम किया है। हर घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उनको जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि ताजा मामले में भी जो खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के बाद चीजें आधिकारिक तौर पर सामने आ जाएंगी।
ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित…, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर संसद में एअर इंडिया की सफाई
विपक्ष अपने गिरेबां में झांकेः राजीव रंजन
इतना ही नहीं जेडीयू प्रवक्ता ने राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह काफी दिलचस्प है कि अशोक कुमार साह नाम के व्यवसायी के घर रेड हुई है। अशोक कुमार साह लालू प्रसाद यादव के अकाउंटेंट सुमन कुमार के किराएदार थे। ऐसी जानकारी मिली है कि सुपारी देने वालों में व्यापारी के संलिप्तता भी सामने आई है। ऐसे में विपक्ष को कोहराम मचाने से पहले खुद के गिरेबां में झांककर देखाना चाहिए।
क्यों करवाई हत्या अभी तक राज नहीं हुआ बेपर्दा
बता दें कि गोपाल खेमका हत्याकांड में कथित गिरफ्तार शूटर उमेश यादव की निशानदेही पर आशोक साह को गिरफ्तार किया गया है। उमेश यादव के पास सुपारी के 3 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला सरिया कारोबारी अशोक साह दो साल पहले ही उदयगिरि अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ था। इससे पहले वह लालू यादव के सीए सुमन नायक के घर में किराए पर रहता था। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खेमका से अशोक साह का क्या विवाद था। क्यों हत्या करवाई गई है। बिहार पुलिस के डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बातों का खुलासा किया है।
Khemka murder case accused ashok was a tenant of lalu yadavs ca
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














