- Hindi News »
- Bihar »
- Five Killed In Road Accident In Bhojpur District Bihar
बिहार के भोजपुर जिले में सड़क दुर्घटना, विंध्याचल से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
- Written By: विजय कुमार तिवारी
जीप के डिवाइडर से टकराने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। तेज रफ्तार जीप का ये हादसा आरा-बक्सर फोर-लेन वाली सड़क पर गजराजगंज के पास हुआ है।

सड़क पर हादसे के बाद मौजूद लोग (सौ. सोशल मीडिया)
आरा : बिहार के भोजपुर जिले में आरा-बक्सर फोर-लेन सड़क पर एक एसयूवी के डिवाइडर से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। तेज रफ्तार जीप का ये हादसा आरा-बक्सर फोर-लेन वाली सड़क पर गजराजगंज के पास हुआ है।
भोजपुर की जिला पुलिस से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को तड़के आरा-बक्सर फोर-लेन पर गजराजगंज पुलिस चौकी के पास हुई। गजराजगंज पुलिस चौकी के प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा ने यह हादसा जीप चालक के नियंत्रण खो देने के कारण होने की आशंका जताते हुए पत्रकारों को बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
लालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
SIR पूरी तरह सही…वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, EC को नाम जोड़ने और काटने का अधिकार
बताया जा रहा है कि एक पाठक परिवार के सदस्य बुधवार को एक अनुष्ठान के लिए विंध्याचल मंदिर गए थे और सभी लोग पटना लौट रहे थे। तभी गुरुवार की सुबह बीबीगंज में दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार वाहन सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर तीन लोग मृत पाए गए, जबकि चार अन्य को सदर अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, घायलों में से दो ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि शेष दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुयी है, जिसमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है।
मृतकों की पहचान भूप नारायण पाठक (56), रेनू देवी (50), विपुल पाठक (28), अर्पिता पाठक (25) और हर्ष पाठक (3) के रूप में की गई है। मृतक पटना के रहने वाले हैं और भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाने के कमरिया गांव के मूल निवासी हैं।
पुलिस चौकी के प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा ने कहा कि मामले में अग्रतर कारर्वाई की जा रही है।
Five killed in road accident in bhojpur district bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














