-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Election Commission Will Soon Announce Bihar Assembly Elections
20 नवंबर को आएगा बिहार चुनाव का रिजल्ट, छठ के बाद वोटिंग! EC अक्टूबर में करेगा तारीखों का ऐलान
- Written By: Saurabh Pal
Bihar Election update: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान करेगा।

ज्ञानेश कुमार (फोटो- नवभारत डिजाइन)
Bihar Election Date: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 30 सिंतबर को स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद चुनाव आयोग फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा। यह वोटर लिस्ट अंतिम होगी। इसके बाद चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा। सूत्रों का कहना है कि दीपावली और छठ के बाद वोटिंग की तारीखें रखीं जाएंगी।
सूत्रों का कहना है कि बिहार विधानसभा के चुनाव इस बार सिर्फ 2 चरण में करवाए जा सकते हैं। हालांकि 3 चरणों में चुनाव की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है। क्योंकि पिछली बार 3 चरण में चुनाव हुए थे। तीनों चरण की वोटिंग 5 से 15 नवंबर के बीच रखी जा सकती है। 20 नवंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा हो सकती है।
20 नवंबर को आएंगे बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। 2020 में अक्टूबर-नवंबर महीने में चुनाव हुआ था। ऐसे में संविधान के अनुसार 22 नवंबर को विधानसभा भंग हो जाएगी। नियमों के मुताबिक 22 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन हो जाना चाहिए, नहीं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना पड़ेगा। आमतौर पर सरकारें राष्ट्रपति शासन से बचती हैं। इसलिए विधानसभा के भंग होने से पहले नई सरकार का गठन हो जाता है। यदि किसी प्रकार की राजनीतिक अड़चन नहीं है तो।
सम्बंधित ख़बरें
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
छठ पूजा के बाद होगा मतदान
वहीं पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर 2020 को हुआई था और चुनाव परिणाम 10 नवंबर को आए थे। अब इसी पैटर्न को एक बार फिर दोहराया जा सकता है। आम तौर पर चुनाव आयोग छुट्टियों और त्योहारों को ध्यान में रखकर चुनाव की घोषणाएं करता है। इसलिए दुर्गापूजा, दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा होगी। जबकि मतदान तिथि छठ पूजा के बाद की रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें-बिहार बंद का सबसे मजेदार Video, 1 मिनट के लिए हैंग हो गए थे नेताजी फिर याद आया आज तो बंद है
NDA और ‘INDIA’ में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक
बता दें कि राजनीतिक गलियारों की हलचल से चुनावों के ऐलान के संकेत मिल रहे हैं। पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। बिहार में मुख्य रूप से दो राजनीतिक फ्रंट हैं। NDA और ‘INDIA’ गठबंधन दोनों खेमों में राजनीतिक गुणा गणित के साथ सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हो रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की बैठकों से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव की तारीखों का ऐलान इस महीने के बाद कभी भी हो सकता है। आम तौर पर सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत तभी होती है, जब चुनाव मुहाने पर हो।
Election commission will soon announce bihar assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
Jul 27, 2026 | 12:39 PMमैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा…नेतन्याहू का ममदानी पर तीखा पलटवार, हमास के समर्थन का लगाया आरोप
Jul 27, 2026 | 12:33 PMचार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PMThe Odyssey: वीकेंड पर लगी द ओडिसी की लॉटरी, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने कमाए 120 करोड़
Jul 27, 2026 | 12:29 PMअल नीनो और सूखे के खतरे से निपटने की तैयारी: महाराष्ट्र सरकार 175 कोल्हापुर पद्धति के बांधों की करेगी मरम्मत
Jul 27, 2026 | 12:23 PMपंढरपुर वारी: चंद्रभागा नदी से डूब रहे 35 वारकरियों का रेस्क्यू, ड्यूटी पर तैनात SRPF जवान ने की खुदकुशी
Jul 27, 2026 | 12:18 PMकौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
Jul 27, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM












