-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Chhapra Cold Storage Ammonia Gas Leak Bihar News
छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, आंखों में जलन और घुटन से बेहाल हुए लोग; जांच शुरू
- Written By: अमन उपाध्याय
Chhapra Ammonia Gas Leak: बिहार के छपरा में रामा कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव के कारण भारी हंगामा हुआ। लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत की है। प्रशासन ने इसको लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

अमोनिया गैस रिसाव के बाद मौजूद जिला प्रशासन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Chhapra Cold Storage Ammonia Gas Leak: बिहार के सारण जिले के छपरा में स्थित ‘रामा कोल्ड स्टोरेज’ में गुरुवार की देर रात अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया जिसकी वजह से लोग आधी रात को ही अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। गैस की चपेट में आने से कई लोगों ने आंखों में तेज जलन, घुटन और सांस लेने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।
आधी रात को मची चीख-पुकार
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, गुरुवार देर रात जब लोग सो रहे थे तभी अचानक हवा में एक तीखी और दम घोंटने वाली गंध फैलने लगी। देखते ही देखते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनकी आंखों में पानी के साथ जलन महसूस हुई।
खतरे को भांपते हुए बड़ी संख्या में लोग अपने छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ घर छोड़कर आबादी वाले क्षेत्र से दूर जाने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
Explainer: AK-47 और पैलेट गन…छात्र आंदोलन के बाद सवालों के घेरे में पुलिस, अदालत में जवाब देना हुआ मुश्किल!
AK-47 और FIR पर सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोलीं- क्या छात्र आतंकवादी थे? गृह मंत्री से मांगा जवाब
प्रशासनिक मुस्तैदी से बचा बड़ा हादसा
गैस रिसाव की सूचना मिलते ही सारण के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) नितेश कुमार और रीजनल फायर ऑफिसर सूरज कुमार अपनी टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके वजह से बड़ा हादसा टल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले प्लांट की मुख्य सप्लाई पाइपलाइन को बंद किया गया।
फायर ऑफिसर सूरज कुमार ने बताया कि गैस के असर को कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पानी का भारी छिड़काव किया गया, ताकि हवा में फैली अमोनिया गैस पानी के साथ मिलकर नीचे बैठ सके। प्रशासन ने इस तकनीक का उपयोग अमोनिया को फिल्टर करने के लिए किया।
#WATCH | छपरा, बिहार: हेमनगर के एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने की घटना हुई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/vaAqN2l0PA — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
घायलों का चल रहा उपचार
अधिकारियों ने गैस रिसाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस करने वाले लोगों की मदद के लिए इलाके में एम्बुलेंस भी तैनात कर दी हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, गैस के संपर्क में आने से अधिक अस्वस्थ महसूस करने वाले एक व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि अधिकारियों ने स्थिति को अब नियंत्रण में बताया है, हालांकि अभी भी बहुत कम मात्रा में रिसाव जारी है। विशेषज्ञों और इंजीनियरों की एक टीम को बुलाया गया है जो लीकेज को पूरी तरह से बंद करने के लिए मरम्मत कार्य में जुटी है।
यह भी पढ़ें:- तेज प्रताप की धमकी का सम्राट ने दिया करारा जवाब! लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा में भारी कटौती
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
एसडीएम नितेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि इस कोल्ड स्टोरेज प्लांट में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस बात की गहन जांच की जाएगी कि कृषि विभाग ने इस प्लांट को लाइसेंस किस आधार पर दिया था। प्रशासन अब प्लांट के दस्तावेजों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की बारीकी से जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Chhapra cold storage ammonia gas leak bihar news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
Jul 28, 2026 | 08:47 AMएमपीपीएससी का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी
Jul 28, 2026 | 08:37 AMITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
Jul 28, 2026 | 08:34 AMExplainer: सीजेपी आंदोलन से राजनीति में उभरे नए समीकरण, चुनावों में कितना भारी पड़ेगा जेन-जी फैक्टर?
Jul 28, 2026 | 08:31 AMछिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
Jul 28, 2026 | 08:27 AMहॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा
Jul 28, 2026 | 08:22 AMनवभारत संपादकीय: फास्ट ट्रैक कोर्ट काफी नहीं, पेपर लीक रोकने को परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार जरूरी
Jul 28, 2026 | 08:21 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














