एमपीपीएससी का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी

MPPSC Answer Sheet: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 से 2024 तक की उत्तर पुस्तिकाओं का अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के बाद अवलोकन कर सकेंगे। एमपीपीएससी नवंबर 2026 से इस प्रक्रिया की चरणबद्ध शुरुआत करेगा।
MPPSC announcement allowing candidates to review descriptive answer sheets of the State Service Main Examination conducted between 2019 and 2024 through an online application process.
इंदौर स्थित एमपीपीएससी कार्यालय (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )
Updated on

Indore MPPSC to Allow Candidates to Review Answer Sheets:मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी की एमपीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 से लेकर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2024 तक की उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समझने और भविष्य की तैयारी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

नवंबर 2026 से होगी शुरुआत

एमपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की प्रक्रिया सबसे पहले राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 से शुरू की जाएगी। इन उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इसके बाद क्रमशः वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की मुख्य परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की सुविधा भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के मुख्य भाग में शामिल अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होगी। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर सकेंगे।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

उत्तर पुस्तिका देखने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद इंदौर स्थित आयोग के कार्यालय के द्वारा तय किए गए कार्यक्रम और स्लॉट के अनुसार अभ्यर्थी स्वयं अपनी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन कर सकेंगे।

यह भी पढें:

जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश

एमपीपीएससी ने बताया है कि आवेदन प्रक्रिया, समय-सारिणी, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क तथा अन्य दिशा-निर्देश अलग से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि आवेदन से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। यह पहल मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर लेखन शैली का विश्लेषण करने का अवसर भी प्रदान करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com