हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा

Sub Junior Women Hockey 2026: ग्वालियर में आयोजित चौथी हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 में राउंडग्लास पंजाब अकादमी ने तमिलनाडु को 41-0 से हराकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की।
Hockey India Sub-Junior Academy Championship: Record-breaking performance by RoundGlass Punjab; thrash Tamil Nadu 41-0.
हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Roundglass Punjab Beats Tamil Nadu Hockey Academy: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेली जा रही चौथी हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 जोन 'A' और 'B' में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पूल 'C' के मुकाबले में तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 41-0 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर दी है।

राउंडग्लास पंजाब की ओर से सलोनी ने सबसे ज्यादा 12 गोल दागे। हरमनजोत कौर और कप्तान रश्मीन कौर ने 7-7 गोल किए। रुकसाना ने 5 गोल , हरमनप्रीत कौर ने 4 गोल , जबकि दिया और मुस्कान गिल ने 2-2 गोल किए। इसके अलावा अंजलि और महकदीप कौर ने भी एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया।

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने दर्ज की बड़ी जीत

पूल 'C' के मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी को 15-0 के विशाल अंतर से शिकस्त दी। मध्य प्रदेश की जीत में नम्मी गीताश्री ने सर्वाधिक 6 गोल और भाविका ने 5 गोल दागकर मुख्य भूमिका निभाई। टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए ख्वाहिश परमार, चुटकी कुशवाह, शीतल प्रजापति और जागृति यादव ने भी एक-एक गोल का योगदान दिया।

चौथे दिन भी दिखाया कमाल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेली जा रही चौथी हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 जोन 'A' और 'B' के पूल 'A' मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 9-1 से मात दी।

राजा करण हॉकी अकादमी की कप्तान राखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए। शबनम ने 2 गोल, जबकि पायल और शगुन ने 1-1 गोल किया। तमिलनाडु हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल पूजा एस ने किया।

सोनीपत की लड़कियों का जलवा

पूल 'A' के एक अन्य मुकाबले में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत की लड़कियों ने एकतरफा मुकाबले में हॉकी फैमिली बढ़खालसा की टीम को 47-0 के एक विशाल और ऐतिहासिक अंतर से हरा दिया। टीम की कप्तान भाव्या ने 8 गोल किए। मनजिंदर ने 6 गोल, जबकि नैंसी सरोहा , संजन और रितिका ने 5-5 गोल दागे।

इसके अलावा हिमांशी, साक्षी, जैस्मिन देसवाल और माही ने 3-3 गोल किए। वहीं वंशिका , दीक्षा और प्रिया चौहान ने 2-2 गोल कर टीम की रिकॉर्ड जीत में अहम योगदान दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com