-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Elderly Couple Found Hanging In Purnia Daughter Alleges Brother Murder
पूर्णिया में वृद्ध दंपति की संदिग्ध मौत, बेटी ने भाई पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप
- Written By: वंदना शर्मा
Bihar Hanging Case: बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार की सुबह हेम कॉलोनी मुशहरी में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक बुजुर्ग दंपती का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।

बुज़ुर्ग दंपत्ति फंदे से लटके मिले (सोर्स सोशल मीडिया)
Elderly Couple Found Hanging in Purnia: बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार की सुबह केनगर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 स्थित हेम कॉलोनी मुशहरी में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक बुजुर्ग दंपती का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतकों की पहचान गूलर ऋषि (65 वर्ष) और उनकी पत्नी मुनिया देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और मामले को कई एंगल से देखा जा रहा है।
आखिर कैसे खुला मामला
आपको बता दें कि जब सुबह स्थानीय लोगों को घर के अंदर दंपती के शव मिलने की सूचना मिली,तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पुत्री चम्पा देवी ने मीडिया से बात करते हुए अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बड़े भाई मनोज ऋषि माता-पिता को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे और अक्सर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसी वजह से उनके माता-पिता पिछले करीब एक महीने से अलग रह रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Washim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
भीख मांगकर जीवन यापन कर रहे थे
चम्पा देवी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी परिवार में विवाद हुआ था और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने सीधे तौर पर अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार जीवन संघर्ष और सामाजिक स्थिति अच्छी नही थी। परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि गूलर ऋषि और मुनिया देवी पिछले लगभग एक वर्ष से भीख मांगकर जीवन यापन कर रहे थे। यह भी आरोप सामने आया है कि उन्हें भीख देने से भी रोका जाता था, जिससे उनकी स्थिति और अधिक कठिन हो गई थी।
यह भी पढ़ें: ‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा
वहीं दूसरी तरफ मृतक के छोटे पुत्र संजय ऋषि ने मीडिया से की हुई बातचीत में बताया कि वह काम से बाहर गए हुए थे और सुबह लौटने पर घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।
Elderly couple found hanging in purnia daughter alleges brother murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में सिंथेटिक दूध रैकेट का भंडाफोड़: 13 गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान और हजारों लीटर दूध जब्त
Jul 16, 2026 | 10:06 AMसंभाजीनगर सातारा क्षेत्र में प्राकृतिक नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 63 सीमेंट पाइप तोड़े; कंपाउंड वॉल गिराई
Jul 16, 2026 | 10:06 AMShare Market Today: एशियन मार्केट क्रैश के बीच सेंसेक्स 202 अंक चढ़ा, शेयर बाजार की हुई शानदार शुरुआत
Jul 16, 2026 | 09:54 AMमिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: टायर फटते ही घर में घुसा ट्रक, 3 लोगों की मौत पर मचा हंगामा, CM योगी ने जताया दुख
Jul 16, 2026 | 09:50 AMUS के कब्जे में होंगे ईरान के द्वीप! तेहरान में शुरू होने वाली है जमीनी जंग… ट्रंप के प्लान से कांपी दुनिया
Jul 16, 2026 | 09:40 AMमहाराष्ट्र ST किराया फिर बढ़ाने की तैयारी, 13.50% वृद्धि का प्रस्ताव, छुट्टे के विवाद खत्म करने की भी योजना
Jul 16, 2026 | 09:36 AMमुरैना में जमीन विवाद पर फायरिंग: दो पक्षों में दिनदहाड़े चले 14-15 राउंड, वारदात का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













