Bihar Politics: अख्तरुल ईमान को मंच पर ही क्यों फटकारने लगे ओवैसी? सामने आया अमौर की रैली का VIDEO

Bihar News: बिहार चुनाव में AIMIM के पांच MLA की जीत से पार्टी सुप्रीमो और असदुद्दीन ओवैसी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस जीत के बाद वे दो दिन के धन्यवाद दौरे पर किशनगंज पहुंचे।
bihar-politics-owaisi-lashes-out-at-akhtarul-iman-viral-stage-video
अमौर में धन्यवाद रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी व अख्तरुल ईमान (सोर्स- एक्स @aimim_national)
Published on
Updated on

Asaduddin Owaisi: बिहार चुनाव में AIMIM के पांच MLA की जीत से पार्टी सुप्रीमो और असदुद्दीन ओवैसी बहुत खुश हैं। इस जीत के बाद वे दो दिन के धन्यवाद दौरे पर किशनगंज पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने सीमांचल के चारों जिलों के लोगों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे ज़िंदगी भर उनके हक के लिए लड़ते रहेंगे।

इस दौरे के दौरान ओवैसी ने मंच से अख्तरुल इमान को चेतावनी दी कि उन्हें हफ्ते में दो दिन ब्लॉक में बैठना होगा। इसके अलावा ओवैसी ने कहा कि वे नीतीश कुमार सरकार का समर्थन करेंगे, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी। अमौर में असदुद्दीन ओवैसी ने मंच से कहा कि उन्होंने जीत के बाद यहां अपना ऑफिस बनाने का वादा किया था, और अब वे उस वादे को पूरा करेंगे और ऑफिस बनाएंगे।

हफ्ते में दिन ब्लॉक में बैठें MLA

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि वे खुद छह महीने के अंदर एक बार यहां आने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अख्तरुल ईमान हफ्ते में कम से कम दो दिन अमौर ब्लॉक ऑफिस और दो दिन बैंसा ब्लॉक ऑफिस में बैठेंगे। वह यहां के लोगों से मिलेंगे और उनकी परेशानियां सुनेंगे।

'सीमांचल से खत्म होगी रिश्वतखोरी'

AIMIM चीफ ने आगे कहा कि अमौर, कोचधामन, जोकीहाट या बहादुरगंज से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी खत्म कर दी जाएगी। मंच पर अपने भाषण के दौरान अख्तरुल ईमान अचानक ओवैसी के पास पहुंचे और उनसे महीने में दो बार बैठने की बात कहने के लिए कहा।

मंच पर ही क्यों बिफर पड़े ओवैसी?

जिस पर असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब दिया, "नहीं, नहीं, आपको हफ्ते में दो दिन बैठना पड़ेगा। आप हफ्ते में एक दिन बैसा ब्लॉक ऑफिस और हफ्ते में एक दिन अमौर ब्लॉक ऑफिस में बैठेंगे। अख्तर भाई यह आपके लिए बहुत आसान है। आपको पटना में नहीं, यहीं बैठना होगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि सीमांचल के लोगों ने तय कर लिया है कि वे अब सिर्फ पतंग के निशान के लिए काम करेंगे। अगर पटना में कोई मैसेज जाएगा तो वो सीमांचल से ही आएगा। हम पटना सरकार को बताना चाहते हैं कि हम आपको पूरा सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते आप सीमांचल के लोगों के साथ इंसाफ करें।

हम नीतीश सरकार को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सीमांचल के लोगों के साथ सही बर्ताव होना चाहिए। सीमांचल में नदी कटाव, पलायन और रिश्वतखोरी को रोकने के लिए काम हो रहा है। इसके अलावा, सड़क और पुल का काम भी है, और मुझे उम्मीद है कि अख्तरुल ईमान इसे पूरा करवाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com