Bihar Exit Polls: एकमात्र पोल में महागठबंधन को प्रचंड बहुमत! एग्जिट पोल के इस सर्वे ने मचाई खलबली

Bihar Assembly Election के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही Exit Poll के आंकड़ों ने सियासी भूचाल ला दिया। सभी में NDA को जीत मिल रही, लेकिन इस पोल ने महागठबंधन की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया।
bihar-exit-poll-2025-journo-mirror-predicts-mahagathbandhan-win-140-seats-contrast-nda-majority-polls
एकमात्र सर्वे में महागठबंधन को प्रचंड बहुमत
Updated on

Bihar Exit Poll Mahagathbandhan Win: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सियासी भूचाल ला दिया है। जहां ज्यादातर सर्वे एनडीए की बंपर वापसी दिखा रहे हैं, वहीं एक एग्जिट पोल ने बिहार में बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत देकर सबको चौंका दिया है। यह सर्वे जर्नो मिरर का है, जिसने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। इन आंकड़ों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

जर्नो मिरर का यह अनुमान इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि यह अन्य सभी प्रमुख एग्जिट पोल के दावों से बिल्कुल विपरीत है। अगर इस सर्वे के नतीजे सही साबित होते हैं, तो यह बिहार में सत्ता के सारे समीकरणों को पलट कर रख देगा। वहीं, अगर अन्य सर्वे सही हुए, तो राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के महागठबंधन के लिए सत्ता एक बार फिर दूर की कौड़ी साबित होगी। फिलहाल, इन विरोधाभासी आंकड़ों ने सबकी धड़कनें बढ़ा दी हैं।

बिहार चुनाव 2025 – एक्सिट पोल (JM / Journo Mirror)

गठबंधन/दल सीटों का अनुमान
महागठबंधन (MGB) 130–140
एनडीए (NDA) 100–110
AIMIM 3–4
अन्य (OTH) 0–3

क्या हैं जर्नो मिरर के चौंकाने वाले आंकड़े?

जर्नो मिरर के एग्जिट पोल के अनुसार, 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना है। यह आंकड़ा बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी ऊपर है। इस सर्वे में एनडीए को 100 से 110 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है, जो 2020 के चुनाव की तुलना में काफी कम है। जर्नो मिरर के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को भी 3 से 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बिहार के अन्य छोटे दलों को 0 से 3 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। यह अनुमान राज्य में बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत दे रहा है।

बाकी एग्जिट पोल क्यों दिखा रहे अलग तस्वीर?

जहां जर्नो मिरर ने महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया है, वहीं मैट्रिज और पीपुल्स पल्स जैसे अन्य सर्वे एनडीए को दो-तिहाई बहुमत दे रहे हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 147 से 167 सीटों के साथ बंपर जीत हासिल कर सकती है, जबकि महागठबंधन 70 से 90 सीटों पर सिमट सकता है। इसमें जन सुराज को शून्य से दो सीटें मिलने का आसार है। इसी तरह, पीपुल्स पल्स के सर्वे में भी एनडीए को 133 से 159 सीटें और महागठबंधन को 75 से 101 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com