-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Phase 2 Voting Underway
Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग जारी, कई दिग्गजों ने डाला वोट
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे प्रदेश में हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरे राज्य में संपन्न हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस मौके पर 3.70 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इसके लिए राज्य में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्यभर में चार लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। गया, बेतिया, चैनपुर, चकाई, अमरपुर, छातापुर और जमुई जैसी प्रमुख सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां प्रेम कुमार, रेणु देवी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, नीरज कुमार सिंह बबलू और श्रेयसी सिंह जैसे कद्दावर नेता अपनी राजनीतिक जमीन बनाए रखने के लिए वोट मांग रहे हैं।
PM मोदी ने की अपील
मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें। खासकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से उन्होंने कहा कि वे न केवल खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, रोहतास के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने जनता से माफी मांगते हुए समर्थन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें जीत की ओर अग्रसर कर रहा है।
इस बूथ पर देरी से शुरू हुआ मतदान
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मध्य विद्यालय चकगरैया के बूथ नंबर 125 और 126 पर लगभग 15 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने भी मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
कटिहार में हरिशंकर नायक मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर पूर्व डिप्टी सीएम और कटिहार सदर विधायक अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे और सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav: 2025 विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण का रण आज, हैरान कर देंगे सेकेंड फेज के ये आंकड़े
हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं भी सामने आईं। रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 262, दानवर गांव में EVM मशीन खराब हो गई थी, जिसे चुनाव अधिकारियों ने तुरंत ठीक कर लिया।
Bihar assembly phase 2 voting underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














