- Hindi News »
- Bihar »
- Nda Government In Bihar Major Setback For Mahagathbandhan Matrize Exit Poll Reveals Shocking Figures
बिहार में फिर NDA सरकार! महागठबंधन को बड़ा झटका; Matrize एक्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े
Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज शाम 6 बजे खत्म हो गया है। वोटिंग के बाद तमाम एजेंसियों के एक्जिट पोल सामने आने लगे हैं, जिसमें चौंकानें वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं।
- Written By: मनोज आर्या

बिहार चुनाव एक्जिट पोल, ( कॉन्सेप्ट फोटो)
Bihar Assembly Elections 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज शाम 6 बजे खत्म हो गया है। वोटिंग के बाद तमाम एजेंसियों के एक्जिट पोल सामने आने लगे हैं। Matrize एक्जिट पोल में एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी होने जा रही है। मैट्रीज के आकंड़ों के मुताबिक, एनडीए की सरकार बनने वाली है। वहीं, महागठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ सकता है।
Matrize के डेटा के अनुसार, बिहार में एनडीए को बंपर बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। जिसमें एनडीए को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जनसुराज और अन्य को शून्य पर रखा गया है।
बिहार में राजद को कितने सीटें?
इस सर्वे के मुताबिक, भाजपा और अन्य दलों को 147 से 167 सीटें मिल सकता है। वहीं, राजद और गठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जनसुराज को 0 से 2 सीटें जीत सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे मरवाने की कोशिश हुई’, रिहाई के बाद पप्पू यादव का विस्फोटक बयान; बोले- साजिश करने वालों को छोड़ूंगा नहीं
दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम, रोमांचक मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को हराया
पप्पू यादव अब पूरी तरह आजाद, कोर्ट से सभी केसों में मिली जमानत; संसद से सड़क तक फिर दिखेगा वही पुराना अंदाज
‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना की खुली धमकी, लगाए पोस्टर
बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से किसे फायदा?
बिहार ने इस बार पहले चरण में 64.66 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की थी। वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक, मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में 67.14 प्रतिशत वोट पड़े, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। इतना ऊंचा मतदान प्रतिशत इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मतदाताओं ने इस बार किसी एक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देने का मन बना लिया है। जैसा की एग्जिट पोल में देखने को मिल रहा है।
एनडीए और महागठबंधन, दोनों को अपने-अपने समर्थकों के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती पर पूरा भरोसा है। अब सभी की नजरें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कौन कितने सीट पर लड़ रहा चुनाव?
बिहार की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है। वर्तमान एनडीए गठबंधन में भाजपा के 80, जेडीयू के 45, हम (एस) के 4 और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इस बार एनडीए के भीतर भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, हालांकि एक सीट पर उनकी उम्मीदवार सीमा सिंह की दावेदारी रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा जीतन राम मांझी की हम (H.A.M) और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा (RLM), दोनों ही 6-6 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद पाकिस्तान में बम धमाका, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास कार में विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल
दूसरी ओर, महागठबंधन ने इस बार 243 सीटों पर कुल 254 उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें राजद (RJD) ने 143 उम्मीदवार, कांग्रेस ने 61, भाकपा (एम) ने 20, भाकपा ने 9, भाकपा (माले) ने 6, और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने 15 प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, बाद में मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने चुनाव मैदान से नाम वापस ले लिया।
Nda government in bihar major setback for mahagathbandhan matrize exit poll reveals shocking figures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आपकी गलत आदतें घटा रही हैं कार की उम्र, स्टार्ट और बंद करते समय ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं महंगी
Feb 14, 2026 | 05:36 AMअब इंसानों से ज्यादा AI करेगा नौकरी, StackBlitz का बड़ा फैसला, बदल सकती है पूरी सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री
Feb 14, 2026 | 03:28 AMAaj Ka Rashifal 14 Feb: वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल! वृश्चिक को मिलेगा प्यार या मेष का बढ़ेगा खर्च?
Feb 14, 2026 | 12:05 AMकल साल का पहला शनि प्रदोष व्रत पर करें ये उपााय मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति
Feb 13, 2026 | 11:24 PMतेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
Feb 13, 2026 | 10:00 PMMumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Feb 13, 2026 | 09:57 PMपरमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त
Feb 13, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM














