Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Elections: कौन बनेगा बिहार का मुखिया? तारीखों के साथ सामने आया सर्वे, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव की तारीखों के साथ सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं। जिसमें बिहार की जनता से पसंदीदा गठबंधन, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और CM का पसंदीदा चेहरा कौन है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 06, 2025 | 07:00 PM

बिहार चुनाव सर्वे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Pre Election Survey: चुनाव आयोग ने सोमवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं।

सर्वे के आंकड़ों को जानेंगे उससे पहले आपको बता दें कि पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

डेट के साथ सामने आया सर्वे

बिहार चुनाव की तारीखों के साथ आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आए हैं। इस सर्वे में बिहार की जनता से पसंदीदा गठबंधन, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, और मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा कौन है, इसके साथ बिहार के चुनावी मुद्दों पर राय ली गई है। जनता ने जो सर्वे के सवालों के जवाब दिए हैं, उसके अनुसार सर्वे के आंकड़े जारी किए गए हैं।

फिर बजेगा NDA का डंका!

आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की जीत का डंका बजाने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इंडी गठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा नजर आ रहा है। लेकिन वोटिंग में अभी एक महीने का वक्त बाकी है। ऐसे में आंकड़े बदल भी सकते हैं।

23% लोग नीतीश से नाखुश

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में सबसे पहले एनडीए के नेतृत्व वाली नीतीश सरकार के कामकाज से कितने लोग संतुष्ट है इस पर राय ली गई तो 42 प्रतिशत जनता ने नीतीश कुमार के कामकाज पर बहुत संतुष्टि जताई है। वहीं, 31 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट नजर आ रहे हैं, जबकि 23 प्रतिशत लोगों उनके काम से खुश नहीं दिख रहे और असंतुष्ट नजर आ रहे हैं है। वहीं 4 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी है।

बिहार को नीतीश पसंद है?

इसके अलावा आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन होंगे इस सवाल पर भी राय ली गई है। सर्वे में सीएम की पहली पसंद के तौर पर नीतीश कुमार (जेडीयू) को 42 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। मतलब साफ है कि 20 साल के शासन के बाद भी नीतीश कुमार की छवि जनता के बीच आज भी चमक रही है।

तीसरे नंबर पर प्रशांत किशोर

सर्वे में पसंदीदा सीएम चेहरे के तौर पर दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव (राजद) को 15 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा चिराग पासवान (एलजेपी-रामविलास) को 8 प्रतिशत, सम्राट चौधरी को 3 प्रतिशत, उपेंद्र कुशवाहा को एक प्रतिशत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होगा इलेक्शन; जानिए आपके यहां कब होगी वोटिंग

आईएएनएस-मैटराइज के सर्वे में प्रदेश की जनता से सवाल किया गया कि अगर आज सीएम चुनना पड़े तो किसे चुनेंगे? सर्वे के आंकड़े के अनुसार तेजस्वी यादव को 16 प्रतिशत, प्रशांत किशोर (जनसुराज) को 13 प्रतिशत और चिराग पासवान को 12 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं सम्राट चौधरी को 5 प्रतिशत, संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) को 3 प्रतिशत और मुकेश सहनी (वीआईपी) को एक प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं 12 फीसदी लोगों के लिए इनमें से कोई भी चेहरा सीएम फेस के लिए पसंद नहीं आया।

लालू यादव से बेहतर हैं नीतीश

इसके अलावा आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता ने लालू राज से नीतीश शासन को कानून व्यवस्था के मामले में बेहतरीन माना है। 72 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था शानदार रही है, जबकि लालू यादव की सरकार के समय की कानून व्यवस्था को 10 प्रतिशत लोगों ने अच्छा माना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bihar elections survey reveals shocking result for cm race

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 07:00 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar
  • Prashant Kishor
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

2

Bihar Elections Dates: बिहार में आपकी सीट पर कब होगा मतदान, यहां देखिए विधानसभावार चुनावी शेड्यूल

3

बिहार चुनाव के साथ 7 राज्यों में उपचुनाव का भी ऐलान, इन राज्यों की कुल 8 सीटों पर होगा मतदान

4

Bihar Assembly Election: 6 और 11 को होंगे मतदान, बिहार में 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर करेंगे वोट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.