
Bihar Vidhan Sabha Chunav Date Live: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव-2025 के लिए मंच तैयार हो चुका है। चूंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा करने के लिए छोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। संभावना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव दो या अधिकतम तीन चरणों में नवंबर महीने में संपन्न कराया जाएगा। यह चुनाव न केवल बिहार की जनता के लिए नई सरकार चुनने का मौका है, बल्कि यह पिछले पांच सालों में राज्य की राजनीति में आई अस्थिरता की भी अंतिम परीक्षा होगी।
#ECI to hold Press Conference to announce the schedule for the Assembly Elections in #Bihar- 2025 at 4 pm.
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 6, 2025
Watch live here: https://t.co/ZZQa7tPAgo pic.twitter.com/aHxWCciY15
पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुआ था, जिसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाई और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। हालांकि, इसके बाद राज्य की राजनीति में लगातार नाटकीय बदलाव देखने को मिले थे। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने NDA से नाता तोड़ लिया और आरजेडी (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। इसके बाद जनवरी 2024 में यह गठबंधन भी टूट गया। नीतीश कुमार ने कथित तौर पर "गलती का एहसास" होने के बाद आरजेडी और महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के साथ मिलकर सरकार बना ली। तब से नीतीश कुमार NDA के साथ हैं और 2025 का विधानसभा चुनाव भी इसी गठबंधन के तहत लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
एक ओर भाजपा के नेतृत्व में NDA है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस, आरजेडी और अन्य विरोधी दल एक बार फिर महागठबंधन बनाकर नीतीश कुमार की सत्ता को उखाड़ने की पुरजोर कोशिश करने वाले हैं। यह चुनाव नीतीश कुमार के लिए उनकी विश्वसनीयता और लगातार पाला बदलने के बाद जनता के विश्वास को परखने का अंतिम मौका होगा।
इस चुनाव में एक अन्य प्रमुख फैक्टर प्रशांत किशोर के 'जन-सुराज' अभियान का भी रहेगा। चुनावी रणनीतिकार के रूप में कई मुख्यमंत्रियों को सत्ता दिलाने वाले प्रशांत किशोर ने अब खुद चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी की है। यह चुनाव जन-सुराज की जमीनी हकीकत को भी परखेगा और यह तय करेगा कि वह अपने लिए क्या हासिल कर पाते हैं।
बिहार चुनाव की तारीखों के एलान पर RJD नेता शक्ति सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के ऐलान के बाद अब आचार संहिता लागू हो जाएगी। हमने पहले भी कहा कि बिहार में जो बाढ़ की स्थिति है सबको ध्यान में रखा जाना चाहिए। त्योहारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। हर राजनीतिक दल से चुनाव आयोग ने मुलाकात की। उनके सुझाव माने भी गए। हमारे कुछ पहलू अनछुए हैं। बहुत मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ पाए हैं। RJD बिहार की जन भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ रही है।
#WATCH पटना: बिहार चुनाव की तारीखों के एलान पर RJD नेता शक्ति सिंह ने कहा, "चुनाव आयोग के ऐलान के बाद अब आचार संहिता लागू हो जाएगी। हमने पहले भी कहा कि बिहार में जो बाढ़ की स्थिति है सबको ध्यान में रखा जाना चाहिए। त्योहारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। हर राजनीतिक दल से चुनाव… pic.twitter.com/YP53UwtmZH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव की तारिखों के एलान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये तारीख चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बात करके रखा है। विपक्ष द्वारा SIR के विरोध पर उन्होंने कहा कि ये चुनाव आयोग की दया हो जो उन पर FIR नहीं हुआ। नहीं तो ऐसे लोगों पर अफवाह फैलाने का केस दर्ज होना चाहिए था। पूरे SIR में बांग्लादेशियों को बचाने के लिए अफवाह फैलाया गया।
#WATCH दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तारिखों के एलान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये तारीख चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बात करके रखा है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
विपक्ष द्वारा SIR के विरोध पर उन्होंने कहा, "ये चुनाव आयोग की दया हो जो उन पर FIR नहीं हुआ। नहीं तो ऐसे लोगों पर अफवाह… pic.twitter.com/yYIx3bDLwb
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार का चुनाव, चुनाव की जननी होगी, यह देश के लिए एक नजीर पेश करेगा। यह चुनाव लोकतंत्र की मजबूती की खूबसूरती होगी। यह देश को एक नया संदेश भी देगा।
#WATCH पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार का चुनाव, चुनाव की जननी होगी, यह देश के लिए एक नजीर पेश करेगा...यह चुनाव लोकतंत्र की मजबूती की खूबसूरती होगी...यह देश को एक नया संदेश भी देगा..." pic.twitter.com/2lxO4PFlXv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
बिहार में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।
#WATCH बिहार में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "... SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।" pic.twitter.com/l2c6H9JGjc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार बिहार में कुल दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 121 सीट और दूसरे चरण में 122 सीटों पर चुनाव होगा।
पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। https://t.co/vS2may45Y8 pic.twitter.com/86FCxAuc48
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तारीख सामने आ गए हैं। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तारीखों की घोषणा कर दी है।
| चुनावी घटनाक्रम | प्रथम चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) | द्वितीय चरण (122 विधानसभा क्षेत्र) |
|---|---|---|
| राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि | 10.10.2025 (शुक्रवार) | 13.10.2025 (सोमवार) |
| नामांकन भरने की अंतिम तिथि | 17.10.2025 (शुक्रवार) | 20.10.2025 (सोमवार) |
| नामांकन पत्रों की जांच की तिथि | 18.10.2025 (शनिवार) | 21.10.2025 (मंगलवार) |
| उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि | 20.10.2025 (सोमवार) | 23.10.2025 (गुरुवार) |
| मतदान की तिथि | 06.11.2025 (गुरुवार) | 11.11.2025 (मंगलवार) |
| मतगणना की तिथि | 14.11.2025 (शुक्रवार) | दोनों चरणों के लिए समान |
| चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि | 16.11.2025 (रविवार) | दोनों चरणों के लिए समान |
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है।
बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया की चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ियों का सीधा शिकायत किया जा सकता है, उसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
Entire Election Machinery - Just a Call Away#BiharElections2025 #ECINet pic.twitter.com/8ysSnOP6Ib
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 6, 2025
राज्य में विधानसभा की सीटें व आरक्षण इस प्रकार है....
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार के वोटर लिस्ट में काफी खामियां थी, जिसमें सुधार करने का काम किया गया है।
बिहार चुनाव को लेकर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान करने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 17 नए प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को काफी सहूलियत होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 14 लाख नए वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आंकड़े दिए हैं।
निर्वाचन आयोग के आँकड़ों के अनुसार, बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विशेष व्यवस्थाएँ:
बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की ऐलान को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में इस समय कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं।
ये हैं पूरे आंकड़े..
पुरुष मतदाता: करीब 3.92 करोड़
महिला मतदाता: 3.50 करोड़
ट्रांसजेंडर मतदाता: 1,725
विशेष मतदाता समूह:
युवा मतदाता (20-29 वर्ष): 1.63 करोड़
प्रथम बार के मतदाता (18-19 वर्ष): करीब 14.01 लाख
वरिष्ठ नागरिक (85+ वर्ष): 4.04 लाख
शतायु मतदाता (100+ वर्ष): 14 हजार
दिव्यांग मतदाता: 7.2 लाख
सर्विस वोटर्स: 1.63 लाख
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में 24 जून से SIR की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर घोषणा को लेकर चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। इस प्रेस वार्ता के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों आयुक्त पहुंच चुके हैं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा कि थोड़ी देर में चुनाव को लेकर सभी (तारीख) सूची सामने आ जाएगी। बिहार में भी NDA गठबंधन बहुत मजबूत है।
#WATCH | रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, "थोड़ी देर में चुनाव को लेकर सभी(तारीख) सूची सामने आ जाएगी। बिहार में भी NDA गठबंधन बहुत मजबूत है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
उन्होंने आगे कहा, "हम सब बंगाल की स्थिति जानते हैं...सभी लोग जान चुके हैं कि बंगाल में किस तरह का… pic.twitter.com/EoWh6kQCV8
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होने वाली घोषणा पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव आयोग की अपनी जिम्मेदारी है। उनके द्वारा लिया गया निर्णय और तय किया गया समय का लोकतंत्र के प्रेमी स्वागत करेंगे।
पटना, बिहार: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होने वाली घोषणा पर कहा, "लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव आयोग की अपनी जिम्मेदारी है। उनके द्वारा लिया गया निर्णय और तय किया गया समय का लोकतंत्र के प्रेमी स्वागत करेंगे।" pic.twitter.com/J32aLs3LME
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 6, 2025
चुनाव आयोग आज सिर्फ बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ही ऐलान नहीं करेगा। बल्कि सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा करने वाला है। इसमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरणतारण, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
आम आदमी पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। pic.twitter.com/UUp9ARfXj6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
Bihar Vidhan Sabha Chunav Live: ECI की आज होने वाली प्रेस वार्ता पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि टीम यहां आई थी तो उम्मीद थी की वे लोग जाएंगे तो प्रेस वार्ता करेंगे।
#WATCH पटना, बिहार: ECI की आज होने वाली प्रेस वार्ता पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "टीम यहां आई थी तो उम्मीद थी की वे लोग जाएंगे तो प्रेस वार्ता करेंगे।" pic.twitter.com/I67etd2u3O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव की आज तारीखों का ऐलान होना है। जिसको लेकर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है।