- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Chunav 2025 Aap Alleges Massive Vote Fraud Before Results Sanjay Singh
बिहार में चोरी हुए 80 लाख वोट! रिजल्ट से पहले AAP का बड़ा दावा, संजय सिंह ने BJP-चुनाव आयोग को लपेटा
Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत में 'वोट चोरी' का मुद्दा जमकर उछला, लेकिन जब चुनाव अपने शबाब पर पहुंचा...तो यह मुद्दा गायब हो गया। अब एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

संजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sanjay Singh: बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा जमकर उछला, लेकिन जब चुनाव अपने शबाब पर पहुंचा…तो यह मुद्दा गायब हो गया। अब जब एग्जिट पोल्स सामने आ चुके हैं। चुनाव नतीजों की बेला है। ऐसे में एक बार फिर वोट चोरी वाला ‘जिन’ बोतल से बाहर आ गया है।
कांग्रेस और राहुल गांधी के बाद अब ‘आम आदमी पार्टी’ के ने भी इस मुद्दे को हथियार बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर एक ऐसा दावा किया है, जिस पर भारी बवाल मचने के आसार हैं।
‘बिहार में 80 लाख वोट चोरी हुए’
संजय सिंह ने कहा कि हमें 14 नवंबर को नतीजों का इंतजार करना होगा। मैं एक बात साफ कर रहा हूं, वोट चोरी का इस चुनाव पर गहरा असर पड़ेगा। इसमें कोई शक नहीं कि बिहार में 80 लाख वोट चोरी हुए। 80 लाख मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
भाजपा-चुनाव आयोग पर हमला
‘आप’ नेता ने कहा कि हमने देखा कि चुनाव से पहले कैसे मरे हुए लोगों के हस्ताक्षर वाले फॉर्म जमा किए जा रहे थे। ऐसे लोगों के हस्ताक्षर वाले फॉर्म जमा किए जा रहे थे जो चुनाव में थे ही नहीं। इस तरह यह घोटाला सामने आया है और इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा शामिल है। इसका चुनाव परिणामों पर ज़रूर असर पड़ेगा।
‘बिहार में फिर एक बार NDA सरकार’
बिहार चुनाव में मतगणना से एक दिन पहले, जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस बार एनडीए का प्रदर्शन 2010 से भी बेहतर होगा। एक दर्जन से ज़्यादा एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं और सभी का निष्कर्ष है कि एनडीए एक बार फिर सत्ता में आएगी। हमारा विश्वास एनडीए कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर पर उसके मिले फीडबैक पर आधारित है। नीतीश कुमार ऐतिहासिक प्रचंड जीत हासिल करने जा रहे हैं।
यह भी पढें: Bihar Exit Poll: सबसे विश्वसनीय एग्जिट पोल आया सामने, बिहार में बिगड़ गया खेल, जानिए किसे मिला बहुमत
जेडीयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार वाले पोस्टर के बारे में राजीव रंजन ने कहा कि मतदाताओं ने विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब दे दिया है। नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे। विपक्ष को आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने का साहस मिले, क्योंकि उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
Bihar chunav 2025 aap alleges massive vote fraud before results sanjay singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














