Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन

Nashik Police Transfer News: नासिक पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर आंतरिक फेरबदल हुआ है। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने 250 से अधिक कर्मियों के तबादले किए हैं, जिससे पुलिस बल में हलचल तेज हो गई है।
Nashik Police Transfer
नासिक पुलिस ट्रांसफर (डिजाइन फोटो)
Updated on

Nashik Police Transfer List: नासिक पुलिस आयुक्तालय में 250 से अधिक पुलिस कर्मियों के आंतरिक तबादलों के आदेश हाल ही में प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। इस वर्ष के तबादलों की मुख्य विशेषता यह रही कि अधिकांश कर्मचारियों द्वारा दिए गए अनुरोध पत्रों पर सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें मनचाही जगहों पर नियुक्त किया गया है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर शहर की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुल 171 पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान कर्तव्य स्थल पर ही एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है।

इस बीच, कुछ कर्मचारियों द्वारा फिर से विशेष विभागों में अपनी जगह बना लेने से पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के हस्ताक्षर से शहर के सभी पुलिस थानों, यातायात शाखा और अन्य विभागों के कर्मियों के तबादलों की यह सूची जारी की गई है।

कुछ को मिली मनपसंद जगह

पिछले वर्ष भी कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए कुछ को सेवा विस्तार दिया गया था, जबकि कुछ को उनके अनुरोध के अनुसार अपराध शाखा या थानों में भेजा गया था। इस साल भी इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल किए जाने से सालों से एक ही जगह पर टिके कर्मचारियों को फायदा हुआ है। वर्ष 2026 के इन तबादलों में कई लोगों ने अपने हित साधने में सफलता पाई है। आने वाले सप्ताह में कुछ और नियमित तबादलों के आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले के पुलिस आयुक्त जयंत नाइकनवरे और अंकुश शिंदे ने अनुरोध पर तबादलों को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया था। इसके कारण कुछ विशिष्ट स्थानों पर ही काम करने की इच्छा रखने वाले और सेटिंग करने वाले कर्मचारियों की।

तबादले के मुख्य बिंदु

  • यातायात शाखा: शहर के यातायात नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए 22 पुलिस कर्मियों को विभिन्न पॉइंटों पर नई नियुक्ति दी गई है
  • मुख्यालय और दंगा नियंत्रण : प्रशासनिक कारणों से 5 कर्मियों को पुलिस मुख्यालय और दो को दंगा नियंत्रण दस्ते में भेजा गया है।
  • अनुरोध पर तबादले: 51 कर्मचारियों के अनुरोध पत्रों को स्वीकार करते हुए उन्हें उनकी मनपसंद जगहों पर नियुक्त किया गया है।
  • सेवा विस्तार : कुल 171 पुलिस कर्मियों के तबादलों पर रोक लगाते हुए उन्हें उनके वर्तमान स्थान पर ही एक और वर्ष काम करने की अनुमति दी गई है।

ईमानदार अफसरों में नाराजगी

वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के चलते अनुरोध पर तबादलों का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, इसके बावजूद तत्कालीन परिस्थितियों में आयुक्त कर्णिक ने उचित निर्णय लेते हुए तबादले किए थे। हालांकि, वर्ष 2025 और 2026 के तबादलों में अनुरोध पत्रों को बड़े पैमाने पर मंजूरी मिलने से कई लोगों को दोबारा वही टेबल और वही जिम्मेदारी मिल गई है। इस कार्यप्रणाली के कारण पुलिस बल के अन्य ईमानदार कर्मवारियों में अंदरूनी नाराजगी देखी जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com