-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Cabinet Expansion Know How Rich Are New Ministers Of Bihar
Bihar Cabinet Expansion: 7 में से 6 करोड़पति…एक की संपत्ति सिर्फ 50 लाख, जानिए कितने अमीर हैं बिहार के नए-नवेले मंत्री?
- Written By: अभिषेक सिंह
bihar new ministers net worth: मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनकी संपत्ति और उनके ऊपर कितने केस हैं? चलिए इसके बारे में जानते हैं...

बिहार के नए मंत्री (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। बीजेपी के कोटे से 7 नए चेहरों को मौका मिल रहा है। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 7 विधायकों के नाम आए हैं, उनसे संकेत मिलते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है।
भाजपा कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ पत्र पढ़ा। इसके बाद बिहारशरीफ से भाजपा विधायक सुनील कुमार, दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजू सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद, अमनौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू, सिकटी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विजय मंडल ने शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें देने वाले मिथिला क्षेत्र से 4 विधायक मंत्री बने। मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनकी संपत्ति और उनके ऊपर कितने केस हैं इसके बारे में जानते हैं…
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट, क्या अब बच जाएगी मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी?
दतिया उपचुनाव: वोटिंग प्रतिशत 9% घटा, क्या BJP पर भारी पड़ेंगे नरोत्तम के आंसू- नवभारत लाइव का सटीक विश्लेषण
सम्राट चौधरी हाय-हाय, अनपढ़ मुख्यमंत्री हाय-हाय! जब CM के सामने ही लगने लगे नारे, फिर जो हुआ… देखें VIDEO
CJP के समर्थन में क्यों आईं BJP नेता की बेटी, नए शिक्षा मंत्री को बताया भद्दा मजाक; कौन हैं यशस्विनी राजे?
करोड़पति हैं कृष्ण कुमार मंटू
कृष्ण कुमार मंटू सारण के अमनौर से विधायक हैं। उनके पास 7,25,94,470 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है। उनके खिलाफ दर्ज मामलों की बात करें तो उन पर 9 मामले दर्ज हैं।
विजय कुमार मंडल पर 1 मामला
भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल भी मंत्री बन गए हैं। वे अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास कुल 1 करोड़ रुपए की संपत्ति है। विजय कुमार मंडल भी 10वीं तक पढ़े हैं। भाजपा विधायक पर मामलों की बात करें तो उन पर 1 मामला दर्ज है।
राजू कुमार सिंह पर 10 मामले
राजू कुमार सिंह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी के टिकट पर मुजफ्फरपुर के साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र से जीते थे। उन्होंने हाल ही में वीआईपी के दो अन्य विधायकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब वे मंत्री बनने जा रहे हैं। उनके पास कुल 9 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या 10 है।
संजय सरावगी की खुली किस्मत
दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी की किस्मत खुल गई है। वे मंत्री बनने जा रहे हैं। उनके पास कुल 5 करोड़ की संपत्ति है। उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर एमबीए किया है।
वकील हैं जीवेश मिश्रा
दरभंगा के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके पास 2 करोड़ की संपत्ति है। आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। जीवेश मिश्रा उन विधायकों में से एक हैं जो इस बार मंत्री बनने जा रहे हैं।
बिहार की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5 करोड़ी हैं सुनील कुमार
सुनील कुमार बिहारशरीफ के नालंदा से विधायक हैं। आज वे भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके पास 2 करोड़ की संपत्ति है। आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
सबसे गरीब हैं मोती लाल
शपथ लेने वाले 7 मंत्रियों में आखिरी नाम सीतामढ़ी के रीगा से विधायक मोती लाल प्रसाद का है। 58 वर्षीय मोती लाल प्रसाद के पास सिर्फ 50 लाख की संपत्ति है। आपराधिक मामलों की बात करें तो इस बीजेपी विधायक के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है।
Bihar cabinet expansion know how rich are new ministers of bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट, क्या अब बच जाएगी मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी?
Jul 31, 2026 | 05:41 PMअमेरिका से जो भारत आया था चुपके-चुपके… संसद में रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 05:41 PMमहाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव! जानें सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार ने क्या दिया जवाब
Jul 31, 2026 | 05:41 PMभोपाल में दूषित पेयजल पर बढ़ी चिंता; 19 वार्डों के पानी में फीकल कोलीफॉर्म मिलने का दावा
Jul 31, 2026 | 05:29 PMUAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
Jul 31, 2026 | 05:18 PMSawan 2026: सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें ये महाउपाय, महादेव खोल सकते हैं तरक्की, सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 31, 2026 | 05:14 PMदतिया उपचुनाव: वोटिंग प्रतिशत 9% घटा, क्या BJP पर भारी पड़ेंगे नरोत्तम के आंसू- नवभारत लाइव का सटीक विश्लेषण
Jul 31, 2026 | 05:14 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM












