Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें ये महाउपाय, महादेव खोल सकते हैं तरक्की, सुख-समृद्धि के द्वार

Somwar 2026 Remedies: सावन के पहले सोमवार का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाता है। इस दिन राशि अनुसार कुछ सरल उपाय और शिव पूजा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
Sawan Somwar 2026
राशि अनुसार शिवलिंग पूजा ( सौ.जैमिनी)
Published on: 
Updated on: 

Sawan Somwar 2026 : भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। खासतौर पर , सावन का पहला सोमवार शिव भक्तों के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को है।

बताया जाता है कि, इस शुभ दिन पर सच्चे मन से की गई आराधना और कुछ खास उपायों से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का संबंध अलग ग्रह से बताया गया है। राशि के अनुसार की गई पूजा, मंत्र और उपाय अधिक शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। जानें सावन सोमवार पर राशि के अनुसार कौन-से उपाय शुभ फल दे सकते हैं।

सावन सोमवार पर राशि के अनुसार कौन-से उपाय करना शुभ ?

  • मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , मेष राशि वाले लोग सावन सोमवार पर शिवलिंग पर लाल चंदन और गुलाल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है।

  • वृषभ राशि

इस राशि के लोग सावन सोमवार पर शिव जी को सफेद चंदन और मिश्री अर्पित करें। इसे घर-परिवार में सुख-शांति के लिए कारगर उपाय माना जाता है।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक सावन सोमवार पर हरी दूर्वा और साबुत मूंग चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।

  • कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग कच्चे दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करना शुभ होता है। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के लोग तांबे के पात्र में जल और रोली मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इससे मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने की मान्यता है।

  • कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

  • तुला राशि

तुला राशि के लोग सफेद फूल, शहद और इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता और जीवन में संतुलन बना रहने की मान्यता है।

  • वृश्चिक राशि

इस राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव माना जाता है। इन जातकों को सावन सोमवार पर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसे आत्मबल बढ़ाने वाला उपाय माना जाता है।

  • धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इस राशि के लोग पीले फूल, चंदन और हल्दी अर्पित करें। माना जाता है कि इससे सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

  • मकर राशि

मकर राशि शनि ग्रह की राशि है। इस राशि के जातक काला तिल और दूध भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय मानसिक शांति और परेशानियों में कमी लाने वाला माना जाता है।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर शनिदेव का प्रभाव माना जाता है। इन लोगों के लिए सरसों के तेल से अभिषेक या गन्ने का रस अर्पित करना शुभ माना गया है। इससे जीवन में स्थिरता आने की मान्यता है।

  • मीन राशि

इस राशि पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है। मीन राशि के जातक केसर मिले जल से अभिषेक करें और पीली मिठाई का भोग लगाएं। इसे आध्यात्मिक उन्नति और शुभ फल प्राप्ति होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com