- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Election First Phase Voter Turnout Voting Percentage Till 9 Am
बिहार में वोटिंग का पहला आंकड़ा आया सामने, सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी वोटिंग
Bihar Election First Voter Turnout: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है. जनता उत्साहपूर्वक अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

बिहार में पहले चरण का चुनाव
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है, जिसमें कुल 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं, जो यह दर्शाती हैं कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राज्यभर में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, और संवेदनशील तथा अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
इसके अलावा, हवाई निगरानी के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पहले चरण के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, और मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान दोनों ही गठबंधनों के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। आइए जानते हैं किस जिले में कितना प्रतिशत वोट पड़ा है।
जिलेवार वोटिंग प्रतिशत
- बेगुसराय: 14.60 फीसदी
- भोजपुर: 13.11 फीसदी
- बक्सर: 13.28 फीसदी
दरभंगा: 12.48 फीसदी - गोपालगंज: 13.97 फीसदी
- खगड़िया: 14.15 फीसदी
- लखीसराय: 7.00 फीसदी
- मधेपुरा: 13.74 फीसदी
- मुंगेर: 13.37 फीसदी
- मुजफ्फरपुर: 14.38 फीसदी
- नालंदा: 12.45 फीसदी
- पटना: 11.22 फीसदी
- सहरसा: 15.27 फीसदी
- समस्तीपुर: 12.86 फीसदी
- सारण: 13.30 फीसदी
- शेखपुरा: 12.97 फीसदी
- सिवान: 13.35 फीसदी
- वैशाली: 14.30 फीसदी
नया बिहार बनाइए, नई सरकार बनाइए: तेजस्वी यादव
RJD नेता और महागठबंधन के CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पटना के एक पोलिंग स्टेशन पर बिहार चुनाव के पहले चरण में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी हुई उंगली दिखाते हुए कहा, “बदलाव कीजिए, नया बिहार बनाइए, नई सरकार बनाइए”।
गिरिराज सिंह ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाराहिया के इंटर-लेवल स्टेट-रन हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार एनडीए 121 सीटें जीतेगी और 2010 के चुनाव से भी अधिक सीटें हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का पूरा समर्थन एनडीए के साथ है और बिहार में मजबूत सरकार बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई टास्क फोर्स
उधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज
IPL से टक्कर लेने निकले PSL पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! क्यों बढ़ रही हैं पाकिस्तान की मुश्किलें?
गुरुग्राम की इस सोसाइटी में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की दबकर मौत, इलाके में मची चीख-पुकार
यह भी पढ़ें- दोनों बेटों को शुभकामनाएं…वोट डालने पहुंची राबड़ी देवी ने तेज प्रताप और तेजस्वी को लेकर क्या कहा?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं, पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Bihar assembly election first phase voter turnout voting percentage till 9 am
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में RTE एडमिशन में 1 किमी के दायरे की शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना को बताया ‘अवैध’
Mar 10, 2026 | 11:45 AMMumbai LPG Shortage: 20 फीसदी होटल बंद, गैस आपूर्ति बाधित रही तो 15 दिनों में होगा टोटल शट डाउन
Mar 10, 2026 | 11:42 AMरंगों में सराबोर नासिक, रहाड़ियों में रंगपंचमी का उत्साह, मंत्री महाजन ने लगाई डुबकी
Mar 10, 2026 | 11:36 AM‘योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानें क्या कहा?
Mar 10, 2026 | 11:35 AMवसई-विरार में 2300 में से सिर्फ 1200 इमारतों को मिला OC, अभय योजना लागू करने का निर्देश
Mar 10, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














