-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Chunav 2025 Voting Time And Valid Documents Full Details
Bihar Chunav: आपकी सीट पर क्या रहेगा वोटिंग टाइम, कौन से दस्तावेज होंगे मान्य? यहां जानिए सारी डिटेल
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Elections 2025: बिहार में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग है। अगर आप कल वोट डाल रहे हैं, तो कुछ ज़रूरी बातें ध्यान में रखनी चाहिए। आइए एक-एक करके इन पहलुओं पर गौर करते हैं।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान कल, गुरुवार, 6 नवंबर को होगा। 18 जिलों की 121 सीटों के लिए मतदान होगा। यह वह दिन है जब जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके राज्य के राजनीतिक परिदृश्य की दिशा तय करेगी।
अगर आप कल वोट डाल रहे हैं, तो कुछ ज़रूरी बातें ध्यान में रखनी चाहिए। आइए एक-एक करके इन पहलुओं पर गौर करते हैं, जिनका हर मतदाता को ध्यान रखना चाहिए।
इन सीटों पर बदली रहेगी टाइमिंग
पहले चरण की 121 सीटों के लिए मतदान तीन अलग-अलग समय पर होगा। 13 निर्वाचन क्षेत्रों: तारापुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, मुंगेर और जमालपुर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब
सिमरी बख्तियारपुर और महसी निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर मतदान का समय समान रहेगा, जबकि शेष 105 सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम
- पहला: चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर
- दूसरा: Voter Helpline App डाउनलोड करें और एप पर अपना नाम व पता डालकर
- तीसरा: मतदान केंद्रों के बाहर लगे पार्टियों के कैंप में मौजूद मतदाता सूची में।
किसी ने डाल दिया आपका वोट तो?
चुनाव आयोग ने ऐसी स्थितियों के लिए “टेंडर वोट” का प्रावधान स्थापित किया है। अगर आपको किसी मतदान केंद्र पर बताया जाए कि आपका वोट पहले ही डाला जा चुका है, तो घबराएं नहीं, पीठासीन अधिकारी से शिकायत करें। वह आपके दस्तावेज़ों की जांच करेगा, और अगर दावा सही है, तो आपको मतपत्र से टेंडर वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। अगर शिकायत झूठी साबित होती है, तो इसे कानूनी अपराध माना जाएगा।
वोटिंग के लिए मान्य होंगे ये दस्तावेज
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के लिए 12 दस्तावेज़ मान्य हैं। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों और डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना – आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई स्मार्ट कार्ड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: लिखकर रख लीजिए चुनाव आयोग के फोन नंबर और ई-मेल, वोटिंग में हुई गड़बड़ी तो आएगा काम
इसके अतिरिक्त, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज़, केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं।
Bihar chunav 2025 voting time and valid documents full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट
Jun 24, 2026 | 07:47 PMवैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
Jun 24, 2026 | 07:36 PMउज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:28 PMमुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
Jun 24, 2026 | 07:18 PMयह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
Jun 24, 2026 | 07:17 PMAhmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Jun 24, 2026 | 07:15 PMPrayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी
Jun 24, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














