वसई-विरार में 2300 में से सिर्फ 1200 इमारतों को मिला OC, अभय योजना लागू करने का निर्देश

Palghar News In Hindi: वसई-विरार में 2300 में से केवल 1200 इमारतों को ही ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिला है। माधुरी मिसाल ने मनपा को अभय योजना लागू कर मुंबई की तरह इमारतों को OC देने का निर्देश दिया।
Vasai Virar Building
वसई-विरार बिल्डिंग (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Vasai Virar Buildings Occupancy Certificate: वसई-विरार मनपा में 2300 बिल्डिंगों को सीसी प्रमाण-पत्र दिए गए हैं। लेकिन, इनमें से सिर्फ़ 1200 बिल्डिंगों को ही ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) मिला है। 50 प्रतिशत बिल्डिंगों को ओसी नहीं मिला है।

शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने वसई-विरार मनपा को अभय योजना लागू करने और मुंबई की तरह इन बिल्डिंगों को ओसी देने का निर्देश दिया। वसई विधायक स्नेहा दुबे ने विधानसभा में एक दिलचस्प सुझाव दिया था।

वसई-विरार मनपा में 2,000 बिल्डिंगों में से 90 प्रतिशत का निर्माण पूरा होने के बावजूद, उन बिल्डिंगों को ओसी नहीं दिया गया है। अनुमति से ज्यादा निर्माण के लिए ओसी नहीं दिया जाता है। विधायक स्नेहा दुबे ने इस दिलचस्प सुझाव के जरिए मांग की थी कि सरकार ओसी देने के लिए अभय योजना लागू करे।

2300 विकास प्रस्ताव मंजूर

वर्ष 2009 में बनी वसई-विरार शहर मनपा के माध्यम से, अब तक लगभग 2300 विकास प्रस्तावों को मनपा ने मंजूरी दी है, और लगभग 1200 विकास प्रस्ताव में से 50 प्रतिशत से ज्यादा बिल्डिंगों को पार्टवाइज या फुल ऑक्यूपेसी सर्टिफिकेट (ओसी) जारी किए जा चुके है।

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उन्होंने यह भी मांग की कि इस भ्रष्ट प्रशासन में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसआईटी से जांच कराई जाए इस पर जवाब देते हुए मंत्री मिसाल ने कहा कि इस बारे में 17 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में उन बिल्डिंगों का सर्वे करने का निर्देश दिया गया था जिनके पास ओसी नहीं है और जुर्माना लगाकर इन बिल्डिंगों को ओसी जारी किया जाए, मंत्री मिसाल ने कहा कि वसई-विरार मनपा ने अभी तक इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com