-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Before Bihar Elections Criminals Are Fearless Asi Murdered In Siwan And Businessman Murdered In Ara
बिहार चुनाव के पहले अपराधी बेखौफ, सिवान में ASI की निर्मम हत्या तो आरा में डबल मर्डर, पुलिस लाचार!
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar में अपराधी बैखौफ हो गए हैं। हर जिले में कहीं ना कहीं अपराध बढ़ता दिखाई दे रहा है। हाल ही में सिवान में एक एएसाई और आरा में मिठाई व्यापारी (पिता-पुत्र) की हत्या कर दी गई।

बिहार चुनाव के पहले अपराधी बेखौफ, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Crime News: सीवान के दरौंदा थाने में पदस्थ एएसआई अनिरुद्ध कुमार का शव सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि लव-अफेयर के चलते उनकी निर्मम हत्या की गई। इसी के साथ आरा के बेलघाट गांव नट स्थान के पास शुक्रवार की सुबह मिठाई दुकानदार और उनके पुत्र का शव बरामद किया गया।
सीवान में दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सिरसाव गांव के पास एएसआई अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उनका शव दरौंदा थाने से लगभग 2 किलोमीटर दूर झाड़ियों के बीच मिला। पुलिस को शक है कि छठ मनाकर लौटे दरोगा को बुलाकर सिविल ड्रेस में मारा गया।
दरोगा की गोली मारकर हत्या
बिहार के सीवान जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दरौंदा थाने में पोस्टेड दरोगा अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। अनिरुद्ध कुमार पिछले डेढ़ साल से दरौंदा थाने में तैनात थे। उनका शव दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सिरसाव गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। यह जगह दरौंदा थाने से 2 किलोमीटर और महाराजगंज थाने से करीब 3 किलोमीटर दूर है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
बुलाकर की गई निर्मम हत्या
वारदात वाली जगह की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि दरोगा अनिरुद्ध कुमार को बुलाकर हत्या की गई है। वह अपनी बाइक से सिरसाव गांव आए थे और उनकी बाइक सड़क किनारे लगी पाई गई। सड़क से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ी के बीच में उनका शव मिला, जहां चाकू से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना स्थल नया टोला गांव के पास एक सुनसान अरहर का खेत है। दरोगा की हत्या सिविल ड्रेस में की गई।
हत्या का कारण लव-अफेयर की चर्चा
पुलिस की प्राथमिक जांच में इस हत्या के पीछे लव-अफेयर की बात सामने आ रही है। यह कहा जा रहा है कि दरोगा का गांव की किसी ऑर्केस्ट्रा डांसर से रिश्ता था, जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार अनबन हो चुकी थी। घटनास्थल के निशान बताते हैं कि दरोगा की पहले पिटाई की गई और फिर धारदार हथियार से गला रेता गया। शव खेत में खून से लथपथ पड़ा था, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले पर गहरे घाव थे। आस-पास अरहर के पेड़ गिरे हुए हैं और घिसटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।
जांच और पुलिस कार्रवाई तेज
घटना की सूचना मिलते ही सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी, एसडीपीओ अमन के साथ-साथ स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के लोग जब शौच के लिए खेत में आए तो उन्होंने शव देखकर थाने को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि दरोगा अनिरुद्ध कुमार तीन दिन पहले छठ पर्व मनाने के लिए दरभंगा गए थे और परिवार को वहीं छोड़कर अकेले सिवान लौट रहे थे, जिसके बाद उन्हें बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस आसपास के क्षेत्र में छापामारी कर रही है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
मिठाई दुकानदार प्रमोद और उनके बेटे की हत्या
भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में शुक्रवार सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी मिठाई दुकानदार प्रमोद कुशवाहा (45) और उनके बेटे प्रियांशु कुशवाहा (20) के रूप में हुई है। गुरुवार रात दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और शव सड़क किनारे फेंक दिए गए थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर प्रमोद को बुलाया था, जिसके बाद वे बेटे संग बाइक पर निकले और वापस नहीं लौटे।
यह भी पढ़ें: दुलारचंद हत्याकांड में नया मोड़: कर्मवीर-राजवीर के नाम आए सामने, पोते ने अनंत सिंह पर लगाया आरोप
सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके से एक खाली कारतूस, बाइक और बुलेट बरामद हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी व कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। भोजपुर एसपी राज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
Before bihar elections criminals are fearless asi murdered in siwan and businessman murdered in ara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMJPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
Aug 05, 2026 | 04:58 PMतनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
Aug 05, 2026 | 04:56 PMSawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Aug 05, 2026 | 04:52 PMबुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
Aug 05, 2026 | 04:51 PMसंभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
Aug 05, 2026 | 04:47 PMहाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














